Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home रुद्रपुर

निचले इलाकों में डैम के पानी छोड़ेने की अफवाहों के बीच खाली हो रहे मकान, प्रशासनिक अधिकारी नही उठा रहे फ़ोन

News Desk by News Desk
September 17, 2022
in रुद्रपुर
निचले इलाकों में डैम के पानी छोड़ेने की अफवाहों के बीच खाली हो रहे मकान, प्रशासनिक अधिकारी नही उठा रहे फ़ोन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भारी बारिश के बीच रुद्रपुर में बीते साल अक्टूबर माह में भयंकर वर्षा से हुई तबाही की कड़वी यादें लोगों के मन में ताजा हो गई हैं। निचले इलाकों और में बस्तियों में डैमों से पानी छोड़े जाने की अफवाह फैल चुकी है जिसके कारण जगतपुरा, खेड़ा, ट्रांजिट कैंप जैसे इलाकों में लोग मकान खाली करना शुरू कर चुके हैं। लोगों का यह भी कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं जिस कारण सही स्थिति न पता चलने से लोगों में डर बढ़ रहा है।

ज्ञातव्य है कि बीते साल 19 व बीस अक्टूबर को हुई मूसलाधार बारिश से पूरे जनपद में बाढ़ के हालात बन गए थे। रुद्रपुर में स्थिति भयावह थी जहां लोगों के घरों में दस फीट तक पानी भर गया था। कई मकान जमींदोज हो गए थे तो संपत्ति का नुकसान करोड़ों में हुआ था। आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर वही डरावना मंजर लोगों के जेहन में ताजा कर दिया है।

लगभग एक साल बीतने पर भी शहर में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की जा सकी। आलम यह है कि समाचार लिखे जाने तक मुख्य बाजार, ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा आदि इलाकों में एक से दो फुट पानी भर चुका है। मालिन बस्तियों में लोग मकान खाली कर जा रहे हैं। भोंपूराम खबरी से वार्ता करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि व्यापारी किसी भी तरह का खतरा नहीं लेना चाहते इसलिए कल रात से ही अपनी दुकानों की सुरक्षा में लगे हैं। जहां बेसमेंट हैं वहां से सामान निकाला रहा है, यहां तक कि अब तो बाजार की दुकानों में पानी घुसने लगा है। उन्होंने बताया कि वह कल रात 11 बजे से ही व्यापारियों के साथ एक तरह के रेस्क्यू मिशन पर लगे हैं। नाराजगी भरे स्वर में जुनेजा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और निगम फेल साबित हुआ है जिन्होंने पिछले साल की आपदा से कोई सबक नहीं लिया। आज भी लोग भगवान के रहमो करम पर हैं।

वहीं जगतपुरा बस्ती के लोगों में भी प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखी गई। महेश कुमार ने कहा कि बीते साल भी अचानक पानी आ जाने से उनका घर डूब गया था, सारा सामान तबाह हो गया था और प्रशासन ने चेतावनी भी जारी नहीं की थी। इस बार उन्हें वही सब न झेलना पड़े इसलिए वह ट्रक पर सामान रखकर पहले ही अपना मकान खाली कर रहे हैं।

गगनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी फोन नहीं उठा रहे इसलिए वस्तुस्थिति नहीं पता चल पा रही। मामले की सच्चाई जानने को हमारे संवाददाता ने भी कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के फोन मिलाए लेकिन दुर्भाग्यवश लोगों के आरोप सही साबित हुए। ऐसे में यह देखने योग्य होगा कि क्या प्रशासनिक लापरवाही के बीच बीते साल का इतिहास स्वयं को दोहराता है या प्रकृति लोगों को इस बार बख्श देगी?

ShareSendTweet
Previous Post

तंमचे के साथ सोशल मिडिया पर फोटो डालना पड़ा मंहगा, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Next Post

ईनामी बदमाशों की धरपकड़ में 30 हजार का ईनामी बदमाश पंजाब से दबोचा

Next Post
ईनामी बदमाशों की धरपकड़ में 30 हजार का ईनामी बदमाश पंजाब से दबोचा

ईनामी बदमाशों की धरपकड़ में 30 हजार का ईनामी बदमाश पंजाब से दबोचा

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In