Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

जनपद ऊधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटककर मौत

admin by admin
January 26, 2022
in अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, स्वास्थ्य
जनपद ऊधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटककर मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद उधम सिंह नगर शक्तिफॉर्म में ससुराल में नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला। ससुराली उसे सितारगंज के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार रुदपुर ग्रामसभा के ठाकुर नगर गांव निवासी संदीप सरकार पुत्र निमाई सरकार का विवाह दो माह पूर्व गजरौला (पीलीभीत) के बेबी सिंह गांव निवासी मोनिका (19) पुत्री इंद्रजीत विश्वास से हुआ था। संदीप सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता है। संदीप ने बताया कि मंगलवार सुबह फैक्टरी जाने से पूर्व वह अपनी पत्नी से मिलने कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। खिड़की का परदा हटाकर अंदर देखा तो उसकी पत्नी मोनिका फंदे से लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और सितारगंज के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ ओमप्रकाश, कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, चौकी प्रभारी संजीव कुमार यादव और तहसीलदार शुभांगिनी ने मौके पर पहुंच जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा।

इधर, पीलीभीत से पहुंचीं मृतका की मां निर्मला विश्वास सहित अन्य परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मोनिका की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटनास्थल पर पहुंचे विधायक सौरभ बहुगुणा ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

कांग्रेस की दूसरी सूची से भाजपा में बदले समीकरण, कई विधानसभा सीटों पर पड़ा असर

Next Post

ऊधम सिंह नगर में साइबेरियन पक्षियों से भरी नाव छोड़कर भागे शिकारी

Next Post
ऊधम सिंह नगर में साइबेरियन पक्षियों से भरी नाव छोड़कर भागे शिकारी

ऊधम सिंह नगर में साइबेरियन पक्षियों से भरी नाव छोड़कर भागे शिकारी

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In