Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

ऊधम सिंह नगर में फरार आरोपी के घर में पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, ढोल नगाड़ों के साथ कराई मुनादी

admin by admin
January 1, 2022
in अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति
ऊधम सिंह नगर में फरार आरोपी के घर में पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, ढोल नगाड़ों के साथ कराई मुनादी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बीते अगस्त महीने में घर में घुसकर मारपीट मामले में फरार आरोपी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर पुलिस ने उसके घर पर नोटिस चस्पा किया। काशीपुर न्यायालय की ओर से धारा 82 सीआरपीसी का उद्घोषणा वारंट जारी किया गया है। जिसे पुलिस ने आरोपी के घर पर जाकर चस्पा किया साथ ही फरार आरोपी को कोर्ट में पेश होने के लिए उसके घर के आसपास ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी भी कराई।

दरअसलआपको बात दे बीते अगस्त महीने में ढकिया गुलाबो निवासी बंटी ने कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कॉलोनी के ही पांच लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस गए थे। आरोप है कि हमलावरों ने उसके दोनों भाईयों प्रमोद कुमार, विनोद कुमार और उसकी मां रुपवती को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में उसके भाई की हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने हेमराज और रवि सैनी समेत पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147/148/323/326/452/504/506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। इनमें तीन आरोपी किशोर बताए गए. पुलिस ने एक आरोपी हेमराज और दो किशोरों को हिरासत में लिया था। जबकि रवि सैनी और एक किशोर आरोपी अभी भी फरार हैं। चार्जशीट दायर होने के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ.इस पर विवेचना अधिकारी एसआई जितेंद्र कुमार ने फरार चल रहे आरोपी रवि सैनी की गिरफ्तारी को कुर्की इश्तेहार जारी करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिथलेश पांडेय की अदालत की ओर से धारा 82 के तहत आरोपी के ‌खिलाफ नोटिस जारी किया। अदालत की ओर से जारी उद्घोषणा वारंट को टांडा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आरोपी रवि के घर पर जाकर चस्पा किया है। वही इस दौरान पुलिस ने फरार अभियुक्त को कोर्ट में पेश होने के लिए उसके घर के आसपास ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी भी कराई। इस दौरान आरोपी रवि सैनी के घर व सार्वजनिक स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढकिया गुलाबों में भी वारंट चस्पा किया गया. साथ ही रवि सैनी के परिजनों से उसे 30 दिन के भीतर न्यायालय के समक्ष पेश कराने को कहा है.ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ धारा 83 सीआरपीसी का कुर्की वारंट लिए जाने और संपत्ति कुर्क किए जाने की बात कही गई है।

ShareSendTweet
Previous Post

नानकमत्ता मर्डर केस में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आईजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी मुरुगेशन ने ली घटना की जानकारी

Next Post

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा हल्द्वानी से जसपुर रवाना

Next Post
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा हल्द्वानी से जसपुर रवाना

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा हल्द्वानी से जसपुर रवाना

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In