Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

रिश्तेदार युवक ने शादी का झांसा देकर विधवा से कई बार बनाए संबंध, फिर किया इंकार

tapas vishvas by tapas vishvas
March 10, 2023
in अपराध, उत्तराखण्ड, क्राइम, पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य
रिश्तेदार युवक ने शादी का झांसा देकर विधवा से कई बार बनाए संबंध, फिर किया इंकार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा भी महिला ने बताया है। महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस भी तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। महिला ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया उसके पति का देहांत 2021 में हो चुका है। उसकी 22 वर्षीय पुत्री और 20 वर्षीय बेटा है। जिसमें पुत्री की शादी हो चुकी है। वह अपने ससुराल में रहती है। महिला ने बताया पति की मृत्यु के बाद उसकी मुलाकात पति के एक रिश्तेदार से हुई जो कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम पनियाला रोड का रहने वाला है। रिश्तेदार ने पीड़िता से शादी की बात कही। जिसके बाद वह महिला और उसके बेटे के साथ मसूरी घूमने भी गया।

महिला ने बताया शादी का झांसा देकर उक्त युवक ने कई बार मुज्जफरनगर, देहरादून आदि स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। महिला के अनुसार इसकी जानकारी युवक की मां, मामा और अन्य रिश्तेदारों को थी। महिला की मानें तो जब युवक की मां और मामा से शादी करवाने की बात की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। महिला ने जब कानूनी कार्रवाई की बात की तो उसे समझौते के लिए आजाद नगर स्थित एक बैंकट हॉल बुलाया गया। जहां उसके परिजन भी उसके साथ थे। युवक के अन्य रिश्तेदार भी वहां मौजूद थे। परिजनों ने बताया युवक की शादी तय कर दी गई है। महिला ने इसका विरोध किया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने परिवार को युवक और रिश्तेदारों से जान का खतरा बताया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने कहा मामले में जांच की जा रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड सहकारी विभाग का बड़ा फैसला! मृतक बकायेदारों के परिजनों को सरकार ने दी बड़ी राहत, ब्याज किया माफ

Next Post

एक और चलती कार बनी आग का गोला! दो युवकों ने मुश्किल से बचाई जान

Next Post
एक और चलती कार बनी आग का गोला! दो युवकों ने मुश्किल से बचाई जान

एक और चलती कार बनी आग का गोला! दो युवकों ने मुश्किल से बचाई जान

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In