जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री हाजी इदरीश कुरैशी को संगठन से निष्कासित कर दिया। यह कार्यवाही मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने की। उन्होंने इस संबंध में जारी निष्कासित पत्र में कहा कि गौकशी में इदरीश के भाई इस्लाम का नाम आया है। प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजाार हुसैन ने कहा कि इस्माल गौकसी करता रहा तो इदरीश ने विरोध क्यों किया। इससे साबित होता है कि इस मामले में इदरीश की भूमिका भी संदिग्ध थी। यह अनुशासनहीनता है। हुसैन ने इस कार्यवाही से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,महामंत्री संगठन प्रदेश अजेय कुमार,प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा मुकेश कोहली और जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना को भी अवगत कराया है। पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
तपस कुमार विश्वास
संपादक