Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

ऊधमसिंहनगर हृदय विदारक घटना: दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने गटका जहर! मां बेटे की मौत, बेटी की हालत नाजुक

admin by admin
August 17, 2022
in अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
ऊधमसिंहनगर हृदय विदारक घटना: दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने गटका जहर! मां बेटे की मौत, बेटी की हालत नाजुक
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर गुसाईं में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने दो मासूम बच्चों समेत खुद जहर गटक लिया फल स्वरूप महिला तथा उसके 2 वर्षीय पुत्र की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई जबकि बेटी की हालत काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में नाजुक बताई जा रही है। आज नायब तहसीलदार राकेश चंद्र की मौजूदगी में मां बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर गुसाई निवासी राजा कुमार पुत्र रघुवीर ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व काशीपुर के मानपुर रोड बिजली घर के समीप निवासी चिन्हा सिंह की 30 वर्षीय पुत्री कुसुमलता से प्रेम विवाह कर लिया। पूर्व में कुसुमलता की शादी दढियाल उत्तर प्रदेश निवासी रामकिशोर नामक व्यक्ति के साथ हुई थी लेकिन वैचारिक भिन्नता के चलते कुसुम का दांपत्य जीवन अधिक दिनों तक सुखी नहीं रह सका और वह अपने दो बच्चों के साथ मायके चली आई। यहां रहते हुए उसका संपर्क राजा कुमार से हुआ। नजदीकी बढ़ने पर लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व से दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रहने लगे। लगभग एक माह पूर्व कुसुम ने एक बेटे को जन्म दिया। इस बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। उसका पति राजा कुमार मजदूरी किया करता है। मृतका के पति ने बताया कि रोजाना की भांति गत मंगलवार को भी वह जब मजदूरी पर गया था इसी दौरान अपराहन बाद लगभग 3रू00 बजे उसे घटना की सूचना मिली। घर पहुंचने पर पता चला कि कुसुमलता ने 2 वर्ष के बेटे लाभ तथा 4 वर्षीय पुत्री दीपिका को जहर देने के बाद खुद भी विषाक्त गटक लिया। हालत गंभीर होने पर तीनों को तत्काल काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शाम लगभग 5रू00 बजे महिला व उसके पुत्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि बेटी की हालत अस्पताल में नाजुक बनी है। मृतिका के पति का कहना है कि घर में कोई झगड़ा फसाद नहीं हुआ। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यदि कारण कुछ भी नहीं था तो अकारण विवाहिता ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। यह सवाल अभी पुलिस के लिए यक्ष प्रश्न बना है हालांकि घटना के बाद से क्षेत्र में मामले को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं व्याप्त है।

ShareSendTweet
Previous Post

सड़क हादसे में ससुर की मौत और दामाद की हालत गंभीर, अनियंत्रित बोलेरो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

Next Post

शहीद हर्बोला को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब! पार्थिव शरीर पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल, मुख्यमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

Next Post
शहीद हर्बोला को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब! पार्थिव शरीर पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल, मुख्यमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

शहीद हर्बोला को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब! पार्थिव शरीर पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल, मुख्यमंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In