Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

किच्छा में खेत में मिला महिला का शव, पुलिस खंगाल रही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे

News Desk by News Desk
March 18, 2023
in अपराध, उधम सिंह नगर
किच्छा में खेत में मिला महिला का शव, पुलिस खंगाल रही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

किसान अपने खेत में जुताई करने पहुंचा था, लेकिन उसने ऐसा मंजर देखा कि पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके खेत में महिला का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दरअसल, महिला की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसका शव खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त के प्रयास किये, परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी।

माना जा रहा है कि कहीं बाहर से लाकर महिला के शव को वहां फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस को ग्राम इंदरपुर स्थित श्मशान घाट के पास खेत में महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली तो पुलिस हरकत में आ गई।

महिला के गले में दुपट्टा दोहरा कर बंधा हुआ था
प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला का शव हरिओम पुत्र राम केतन निवासी इंदरपुर के खेत में पेट के बल पड़ा हुआ था। सुबह उनके बटाईदार के खेत में जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचने पर महिला का शव देखकर गांव में हल्ला मच गया था। महिला के गले में दुपट्टा दोहरा कर बंधा हुआ था।

माना जा रहा है कि उसी दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या की गई होगी। महिला की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। महिला उस क्षेत्र की न होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने लगभग चार घंटे तक मौके पर ही जांच पड़ताल के बाद शव के पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला के मुस्लिम होने का अनुमान
मृतक महिला के मुस्लिम होने की संभावना जताई जा रही है। उसके गले में मिले ताबीज में उर्दू भाषा में लिखे होने के साथ अन्य कई बातें उसके मुस्लिम होने का संकेत कर रही है। जिससे पुलिस ने आसपास के मुस्लिम परिवारों से संपर्क कर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, मगर उसकी शिनाख्त में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
फोरेंसिट टीम भी किच्छा पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। उन्होंने महिला के शव का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

पिछली कुछ घटनाओं में अहम भूमिका निभाने वाला डाग स्क्वायड भी महिला के शव का राज खोलने में सफल नहीं हो पाया। डाग स्क्वायड महिला के शव की गंध सूंघने के बाद तेजी से सड़क की तरफ गया पर वह सड़क पर ही घूमता रह गया। वह उससे आगे नहीं बढ़ पाया।

पुलिस खंगाल रही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे
महिला का शव सड़क से ही नीचे फेंक दिया गया है। सड़क तक महिला का शव किसी वाहन में लाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

सड़क से महिला का शव फेंका गया जो सड़क किनारे झाड़ियों को पार कर खेत में जा गिरा। महिला के पैर में एक चप्पल मिली है जबकि दूसरी चप्पल सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली है। पुलिस उस मार्ग पर लगे सीसीटीवी तलाश उनको खंगालने में जुटी है।

 

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में सात प्रस्तावों पर लगी मुहर

Next Post

हाथियों का झुंड आने से हाईवे जाम

Next Post
हाथियों का झुंड आने से हाईवे जाम

हाथियों का झुंड आने से हाईवे जाम

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In