भाजपा सरदार पटेल मंडल की नई टीम का ऐलान! सरदार पटेल मंडल युवा मोर्चा में मनोज कर बने उपाध्यक्ष,कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Blog
 Image

रुद्रपुर। आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रुद्रपुर के सरदार पटेल मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नई टीम में क्षेत्रीय समीकरणों और युवाओं के जोश को तरजीह दी गई है। जारी सूची के अनुसार, कर्मठ युवा नेता मनोज कर को मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोज कर की इस नियुक्ति के बाद से ही स्थानीय बंगाली समाज और युवाओं के बीच भारी हर्ष का माहौल है।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरदार पटेल मंडल युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम के गठन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। विशेष रूप से युवा नेता मनोज कर को मंडल उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय बंगाली समाज और युवा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष विपिन चौहान (बिट्टू) और युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष आदेश भारद्वाज की संयुक्त संस्तुति और विचार-विमर्श के बाद इस आधिकारिक सूची को हरी झंडी दिखाई गई। घोषित की गई नई टीम में जहाँ मनोज कर को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं संगठन को विस्तार देते हुए शक्ति सिंह और सचिन पाठक को भी मंडल उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले आकाश गुप्ता को मंडल महामंत्री और आकाश रस्तोगी को मंडल मंत्री के पद से नवाजा गया है। सूची में अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न महत्वपूर्ण सांगठनिक दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे पूरी टीम में नया जोश देखने को मिल रहा है। वही मनोज कर और नई टीम की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश भेजे हैं। राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाली समाज और युवा वर्ग में मनोज कर की लोकप्रियता का सीधा फायदा आने वाले समय में भाजपा को इस क्षेत्र में मिलेगा। नई टीम ने भी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए संकल्प लिया है कि वे संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।