Tuesday, December 5, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

खनन माफिया जफर मुठभेड़ में गिरफ्तार! आरोपी पर घोषित था एक लाख का ईनाम, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल

admin by admin
October 15, 2022
in अन्य
खनन माफिया जफर मुठभेड़ में गिरफ्तार! आरोपी पर घोषित था एक लाख का ईनाम, पैर में लगी गोली, सिपाही भी घायल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र के भरतपुर में जिस खनन माफिया को पकड़ने के लिए ठाकुरद्वारा पुलिस आई थी उसे मुरादाबाद पुलिस ने पाकबडा इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गये खनन माफिया जफर के पैर में गोली लगी है उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। जफर पर पुलिस ने एक लाख का ईनाम घोषित किया था। सीएम योगी आदित्य नाथ के मुरादाबाद पहुंचने से चंद घंटे पहले एक लाख के इनामी जफर को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जफर को पैर में गोली लगी है। पाकबड़ा क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

आप को बात दे कि जफर बुधवार रात काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर गांव से फरार हो गया था। बता दें ठाकुरद्वारा में 13 सितंबर को खनन माफिया और उसके गुर्गे एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर डंपर छुड़ा ले गए थे। इस मामले में ठाकुरद्वारा में पांच नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। डिलारी के काकरखेड़ा निवासी जफर और ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी दिलशाद फरार चल रहे थे। दोनों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। यूपी पुलिस के मुताबिक 12 अक्टूबर की शाम पांच बजे जफर ठाकुरद्वारा में कमालपुरी चौराहे के पास पुलिस और एसओजी पर फायरिंग कर उत्तराखंड सीमा में घुस गया था। पुलिस टीम भी उसका पीछा करते हुए उत्तराखंड की सीमा में पहुंच गई थी। यूपी पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तराखंड के भरतपुर गांव में उप ज्येष्ठ प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर के मकान में घुस गया था। पुलिस टीम भी यहां पहुंच गई थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। जिसमें ज्येष्ठ उप प्रमुख की पत्नी की मौत हो गई थी। जबकि छह पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। एडीजी बरेली जोन राज कुमार ने जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से जफर की तलाश में पंद्रह टीमें लगी थीं। शनिवार को मुरादाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का कार्यक्रम था। जिसे देखते हुए जनपद में सुरक्षा और कड़ी गई थी। देर रात बरेली जोन के एडीजी राज कुमार ने भी मुरादाबाद पहुंचकर समीक्षा की थी और जफर की गिरफ्तारी को लेकर भी रणनीति तैयार की थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे जफर बाइक से पाकबड़ा अगवानपुर बाईपास से होते हुए अमरोहा की ओर भाग रहा था। इसी दौरान पाकबड़ा समेत अन्य थानों की पुलिस ने उसे कैलसा रोड के पास पकड़ने की कोशिश की। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। एक गोली जफर के पैर में लगी। इसके बाद वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। मुठभेड़ में सिपाही संदीप भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल जफर और सिपाही संदीप को तुरंत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस अफसरों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

सड़क हादसे में युवक की मौत! कुंडा जसपुर मार्ग पर गहरे गîक्के में मिला शव

Next Post

काशीपुर फायरिंग के बाद उत्तरप्रदेश की योगी पुलिस और उत्तराखंड धामी पुलिस हुई आमने-सामने, दोनों ओर से दर्ज मुकदमे

Next Post
काशीपुर फायरिंग के बाद उत्तरप्रदेश की योगी पुलिस और उत्तराखंड धामी पुलिस हुई आमने-सामने, दोनों ओर से दर्ज मुकदमे

काशीपुर फायरिंग के बाद उत्तरप्रदेश की योगी पुलिस और उत्तराखंड धामी पुलिस हुई आमने-सामने, दोनों ओर से दर्ज मुकदमे

Recent Posts

  • रेलवे स्टेशन में घूम रहा महिला चोरों का गिरोह! अधिवक्ता की पत्नी के बैग से जेवरात चोरी, जांच में जुटी जीआरपी
  • वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहता के सुझाव पर सीएम धामी की मुहर! मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना को मिली स्वीकृति,प्रदेश के ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान
  • ऊधमसिंह नगर पुलिस ने बरामद किये 500 मोबाइल फोन! लोगों को लौटाकर दिलायी राहत
  • आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
  • गाड़ी की किस्त नहीं दी गई तो महिला ने घर में ही शुरू करवा दिया देह व्यापार का धंधा! दो दलाल के साथ गिरफ़्तार

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • केंद्र सरकार
  • क्राइम
  • खेल
  • चंपावत
  • जसपुर
  • दिनेशपुर
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • सितारगंज
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In