Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

 2016 में हुई भर्ती को लेकर खुलासा! एक और आरोपी गिरफ्तार, यूएस नगर के 45 युवा हुए थे पास

admin by admin
September 18, 2022
in अन्य
 2016 में हुई भर्ती को लेकर खुलासा! एक और आरोपी गिरफ्तार, यूएस नगर के 45 युवा हुए थे पास
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

वीडीओ भर्ती घोटाले में धूमाकोट के एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। इस शिक्षक ने ऊधम सिंह नगर के कई अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए पैसे लिए थे। शिक्षक से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने मुकेश चौहान निवासी सदन कविनगर काशीपुर ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) भर्ती 2016 में हुई गड़बड़ी में शनिवार को एक और गिरफ्तारी हुई है। उसने कई अभ्यर्थियों से पास कराने के नाम पर पैसे लिए थे। वह आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक का दोस्त बताया जा रहा है। अब इस मामले में भी कंपनी के मालिकों और डायरेक्टरों के नाम आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि वर्ष 2016 में हुई इस भर्ती में गड़बड़ी की पोल कुछ दिनों बाद ही खुल गई थी। विभागीय जांच हुई और फिर वर्ष 2019 में मामला विजिलेंस के पास चला गया। इस प्रकरण में विजिलेंस ने जनवरी 2020 में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन अब तक किसी को नामजद नहीं किया गया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मुकदमे की जांच को भी एसटीएफ को सौंप दिया गया था। एसटीएफ ने इस मामले में शुक्रवार को धूमाकोट के एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया था। इस शिक्षक ने ऊधमसिंह नगर के कई अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए पैसे लिए थे।
ओएमआर शीट में अपने मन से गोलों को किया गया था काला एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिक्षक से पूछताछ के आधार पर एसटीएफ ने मुकेश चौहान निवासी सदन कविनगर, काशीपुर, जिला ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया है। चौहान पर आरोप है कि उसने इसी गांव के कई लोगों को पास कराया।

इसके लिए ओएमआर शीट में अपने मन से गोलों को काला किया गया था। इसकी पुष्टि फोरेंसिक जांच में भी हो चुकी है। मुकेश चौहान मूल रूप से मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है। आरएमएस कंपनी का मालिक राजेश चौहान भी इसी क्षेत्र का निवासी है। दोनों पुराने दोस्त बताए जा रहे हैं। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के केंद्र में आई आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन इस परीक्षा की जांच में भी फंस सकती है। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा को भी इसी कंपनी ने आयोजित कराया था। प्रश्नपत्र भी इसी की प्रिंटिंग प्रेस में छापे गए थे। यही नहीं, इसके कुछ कर्मचारियों के माध्यम से ही ओएमआर शीट में छेड़छाड़ का खेल खेला गया था। इस परीक्षा को दो बार कराया गया। पहली बार में जब गड़बड़ी का खुलासा हुआ तो दोबारा कराया गया। इस बार रिजल्ट आया तो पता चला कि जो युवा पहली बार हुई परीक्षा में अव्वल थे, वे दोबारा हुई परीक्षा में फिसड्डी साबित हुए। ये सब ऊधमसिंह नगर जिले के एक ही गांव के रहने वाले थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस परीक्षा में खेल करने वाले भी कुमाऊं के इसी क्षेत्र के निवासी हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर में एक माह बाद दर्ज हुई जानलेवा हमले की रिपोर्ट

Next Post

घर से बाजार के लिए निकली विवाहिता संदिग्ध हालातों में हुई लापता

Next Post
घर से बाजार के लिए निकली विवाहिता संदिग्ध हालातों में हुई लापता

घर से बाजार के लिए निकली विवाहिता संदिग्ध हालातों में हुई लापता

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In