Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

बड़ा हादसाः ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार! पलक झपकते ही लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

News Desk by News Desk
March 13, 2023
in अन्य, उत्तराखण्ड, पुलिस, स्वास्थ्य
बड़ा हादसाः ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार! पलक झपकते ही लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। रुड़की में आज एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली की ओर से हरिद्वार आ रही एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर होते ही कार में भीषण आग लग गई। जिससे कार जलकर पूरी तरह से खराब हो गई। इस दौरान कार में सवार दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, दिल्ली निवासी एक परिवार सोमवार करीब चार बजे हरिद्वार की ओर आ रहा था। जैसे ही उनकी कार बाईपास पर गांव नगला इमरती के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई।  हादसा इतना भीषण था कि अचानक कार से आग की लपटें उठने लगी। कार में सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस बीच देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह जल गई।  राहगीरों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काफी देर की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से ऊंची-ऊंची लपटें देख हाईवे पर राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। लोग कार को देखने के लिए वहां जुट गए। जिसके चलते बाईपास पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।

ShareSendTweet
Previous Post

बड़ी खबरः दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के आरोपों पर भड़के लोग! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना ट्विट

Next Post

खेल जगतः भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार चौथी सीरीज जीती! जडेजा और अश्विन बने प्लेयर आफ द सीरीज, विराट कोहली ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

Next Post
खेल जगतः भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार चौथी सीरीज जीती! जडेजा और अश्विन बने प्लेयर आफ द सीरीज, विराट कोहली ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

खेल जगतः भारत ने ऑस्ट्रेलिया से लगातार चौथी सीरीज जीती! जडेजा और अश्विन बने प्लेयर आफ द सीरीज, विराट कोहली ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In