जनपद ऊधम ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता सट्टे ग्राम सुनखरी कला में बाघके हमलें से बछड़े की दर्दनाक मौत। सूचना पर वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। गमीणो ने वन विभाग के अधिकारियों से बाघको पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ग्राम सुनखरी कला निवासी हरजिंदर सिंह रोज की तरह अपनी गाय का दूध निकाल कर बछड़े को घर के बाहर हाते में बांध रखा था। हरजिंदर सिंह दूध डेरी में देने गये थे। कुछ देर बाद बाघ ने बछड़े पर हमला कर दिया और बछड़े की मौके पर मौत हो गई। हरजिंदर सिंह बछड़े को पानी पिलाने पहुंचा तो बछड़े को देखते ही उसके होश उड़ गए। पास में ही खेत की मेड़ पर धान हिलते हुए दिखाई दिए और बाघ की आवाज सुनाई देने पर शोर शराबा होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। बाघ धान के खेतों से होते हुए भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई और बाघ को पकड़ने का प्रयास करने में जुट गई मगर वन विभाग की टीम को कोई सफलता नहीं मिली। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से बाघ को पकड़ने की मांग की। इधर ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने बछड़े के शव को दफना दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। और रात भर जागने को मजबूर हैं शाम होते ही बच्चों को घरों में कैद कर लिया जाता है। वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर रहा है। वन विभाग कोई बड़ी घटना होने का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों में वन विभाग की और से रोष पनपता दिखाई दे रहा है।
तपस कुमार विश्वास
संपादक