Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

खुलासा: पूर्व पार्टनर ने शूटरों से कराई थी महल सिंह की हत्या! महिला सहित तीन गिरफ्तार, दो शूटरों सहित चार लोग अभी फरार

admin by admin
October 18, 2022
in अन्य, अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, क्राइम, राजनीति, रुद्रपुर, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
खुलासा: पूर्व पार्टनर ने शूटरों से कराई थी महल सिंह की हत्या! महिला सहित तीन गिरफ्तार, दो शूटरों सहित चार लोग अभी फरार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

18 अक्टूबर2022:काशीपुर/तापस विश्वास

जनपद ऊधम सिंह नगर काशीपुर कुण्डेश्वरी के बहुचर्चित महल सिंह हत्याकाण्ड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकाण्ड में शामिल दो शूटरों समेत चार लोग अभी फरार हैं। महल सिंह की हत्या कनाडा निवासी उसीके पूर्व पार्टनर ने सुपारी देकर कराई थी।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम जुड़का नम्बर एक कुण्डेश्वरी निवासी पूर्व प्रधान एवं स्टोन क्रेशर व्यवसायी महल सिंह पुत्र सिंगारा सिंह की दो अज्ञात बदमाशों ने 13 अक्टूबर की प्रातः दिन दहाड़े घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकाण्ड को अंजाम देने वाले दो बदमाशों की फुटेज सीसी टीवी कैमरे में कैद हुयी थी। हत्यारे बाईक पर सवार होकर आये थे। मामले में मृतक के भतीजे कर्मपाल सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। खुलासे के लिए पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर स्थित सैकड़ों सीसी टीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया। छानबीन में जुटी पुलिस को मुखविर से पता चला कि घटना में शामिल ग्राम गुलजारपुर कुण्डेश्वरी निवासी प्रभजोत सिंह पन्नू उर्फ प्रभजीत सिंह पुत्र हरजाब सिंह बीती रात एकता स्टोन क्रेशर की तरफ बजारी गेट के पास जंगल में छिपकर पुलिस के डर से कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम के द्वारा रात्रि करीब ढाई बजे रोकने के लिये इशारा किया तो प्रभजोत ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्रभजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस बरामद किये गये। गिरफ्तार प्रभजोत सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल रजविन्दर कौर पत्नी तरसेम सिंह निवासी ग्राम गुलजार पुर कुण्डेश्वरी तथा सुखदेव सिंह उर्फ सेवी पुत्र प्रीतम सिंह निवासी निवासी ग्राम गुलजार पर कुण्डेश्वरी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रभजोत सिंह पन्नू ने बताया कि वर्ष 2015 से 2020 तक वह एकता स्टोन क्रेशर पर बतौर मुंशी कार्य करता था। स्टोन क्रेशर में महल सिंह, सुखवन्त सिंह व उसका भाई हरजीत उर्फ काले व जगप्रीत सिंह पार्टनर थे करीब दो वर्ष हरजीत काले, महल सिंह व सुखवंत सिंह के बीच आपस में पार्टनरशिप को लेकर आपस में विवाद रहने लगा। वर्तमान में कनाडा में रह रहा हरजीत सिंह उर्फ काले उक्त स्टोन क्रेशर में जबरदस्ती हिस्सेदारी चाहता था। परन्तु महल सिंह दबाब में नहीं आ रहा था जिस कारण हरजीत उर्फ काले महल सिंह से दुश्मनी रखने लगा। पूछताछ में पन्नू ने बताया कि वह स्वयं हरजीत उर्फ काले के साथ स्टोन क्रेशर बनाना चाहते थे जिसका मृतक महल सिंह विरोध कर रहा था। हरजीत सिंह उर्फ काले एवं उसके भाई सुखवंत सिंह के बीच पंचायत के माध्यम से विवाद सुलझाया गया, लेकिन काले संतुष्ट नहीं था जिस कारण हरजीत सिंह महल सिंह से और अधिक दुश्मनी रखने लगा । हत्यारोपी पन्नू के मुताबिक हरजीत सिंह ने उसे सिगनल एप के माध्यम से बात करके महल सिंह की हत्या करने के लिये अपने पास से कारतूस व हथियार दिये तथा शूटरों की व्यवस्था करने को कहा व हरजीत के कहने उसने अपने गैंगस्टर दोस्त को वाटस अप के माध्यम से मृतक महल सिंह एंव उसके पुत्र की फोटो भेजी थी । 12अक्टूबर 2022 को सिंगनल एप के माध्यम से उक्त शूटरों के लिये मोटर साईकिल की व्यवस्था करने के लिये बताया । इस काम में महिला रजविन्दर कौर व सुखदेव सिंह सेवी से सम्पर्क में रहने के लिये बताया। पुलिस पूछताछ में चूंकि पन्नू ने आगे बताया कि मैं हरजीत सिंह के साथ मिलकर स्टोन क्रेशर लगाना चाहता था जिसमें महल सिंह अड़ंगा डाल रहा था। इसलिये उसने हरजीत के बतायें प्लान के तहत काम किया । चूकिं क्रेशर के माध्यम से सुखदेव सिंह सेवी और रजविन्दर कौर को भी आर्थिक फायदा होना था इसलिये वह भी इस प्लान में शामिल थे। 12 अक्टूबर 2022 को सिगनल ऐप के माध्यम से माध्यम से हरजीत उर्फ काले ने अपने गैंगस्टर साथी के साथ मोबाइल से बात करायी और बताया कि रात्रि 9ः00 बजे तक शूटर काशीपुर पहुंच जायेंगे।पन्नू ने बताया कि वह लगातार हरजीत सिंह उर्फ काले तथा कनाडा में बैठे दुसरे गैंगस्टर साथी के सम्पर्क में था।वह रात्रि करीब 9 बजे दोनों शूटरों को लेने रेलवे स्टेशन काशीपुर से अपने दोस्त की बुलेरों से चीमा चौराहे होते हुये हरजीत सिंह उर्फ काले के घर ले गया। जहाँ पर रजविन्दर कौर व सेवी ने दोनों शूटरों के खाने-पीने की व्यवस्था की और उसने दिन में खरीदी हुयी मोटर साईकिल शूटरों को देने के लिये सुखदेव सिंह उर्फ सेवी के सुपुर्द की। 13अक्टूबर को दोनों शूटरों ने प्लान के मुताबिक जंगल के रास्ते शूटरों को मृतक महल सिंह के घर पर ले जाकर पूरे रास्तों की रेकी करवाई बाद में शूटरों ने हत्याकाण्ड को अंजाम दे दिया। एसएसपी ने बताया कि हरजीत सिंह उर्फ काले के सम्बन्ध में कारोबार तथा अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारियों एकत्र की जा रही है। प्रकाश में आया है कि हरजीत सिंह उर्फ काले का रूद्रपुर का कोई साथी आर्थिक कार्यों को स्थानीय स्तर पर देखता है। इस घटना में उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। दोनों शूटरों की गिरफतारी हेतु टीमें अलग अलग स्थानों पर भेजी जा चुकी है। साथ ही हत्यारोपी हरजीत सिंह उर्फ काले और तनवीर सिंह की भी जल्द गिरफतारी की जायेगी। इस घटना में इण्टरनेशनल गिरोह के सम्मिलित होने के की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

हत्या की वारदातों से जब दहल रहा था ऊधम सिंह नगर तब बीजेपी नेताओं की वंदना में जुटी थी मित्र पुलिस, पैर छूकर मना रहे थे नेता जी का जन्मदिन

Next Post

नानकसागर डाम में डूबने से युवक की मौत,गांव में मचा हड़कम्प

Next Post
नानकसागर डाम में डूबने से युवक की मौत,गांव में मचा हड़कम्प

नानकसागर डाम में डूबने से युवक की मौत,गांव में मचा हड़कम्प

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In