Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

आपसी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे! कई घायल

tapas vishvas by tapas vishvas
March 19, 2023
in अन्य, अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, क्राइम, पुलिस, स्वास्थ्य
आपसी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे! कई घायल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के पंतनगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में समझौता करने गए दो पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे और ईंट चले। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से तीन लोगों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.सूचना मिलने पर रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक पक्ष के लोग लाठी डंडे से एक दूसरे पक्ष पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं. जबकि दूसरा पक्ष ईंट से हमला करता दिख रहा है।

जानकारी के मुताबिक शांतिपुरी गेट के पास नाले किनारे रहने वाले अजय से खुरपिया निवासी शंभू, जोगेंद्र, विक्की का पुराना विवाद चल रहा था। कल देर शाम अजय समझौता करने के अपने साथियों और दो महिला के साथ शांतिपुरी गेट पहुंचा था। समझौते के दौरान दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच खूब लाठी डंडे और ईंट चले। जिसमें शांतिपुर गेट निवासी टिंकू माली, शांति देवी, स्वाला, शोभा और अजय को चोटें आई है। जबकि दूसरे पक्ष के खुरपिया फार्म निवासी शंभू, जय देव और हिमाचल सहित दो अन्य को चोट आई है. जिसमें से तीन लोगो का सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया शनिवार शाम सूचना मिली थी, दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. अभी किसी भी पक्ष की ओर तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ShareSendTweet
Previous Post

पुनर्वास के लिए नगर निगम में गरजे व्यापारी

Next Post

मजदूर को खा गया बाघ! गन्ने के खेत में मिले लाश के टुकड़े

Next Post
मजदूर को खा गया बाघ! गन्ने के खेत में मिले लाश के टुकड़े

मजदूर को खा गया बाघ! गन्ने के खेत में मिले लाश के टुकड़े

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In