Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

रुद्रपुरः आर्थिक मदद न मिलने से परेशान आपदा प्रभावितों ने पार्षद गौरी का किया घेराव, मदद को लगाई गुहार

admin by admin
November 1, 2021
in अन्य, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति
रुद्रपुरः आर्थिक मदद न मिलने से परेशान आपदा प्रभावितों ने पार्षद गौरी का किया घेराव, मदद को लगाई गुहार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड में पिछले दिनों बारिश से हुई तबाही के बाद जहां सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद देने की बात कर रही है वहीं लोग आर्थिक मदद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। आज रुद्रपुर के आपदा प्रभावितों ने वार्ड पार्षद सुरेश गौरी का घेराव कर उनसे नगर के अन्य क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आर्थिक मदद के समान ही उन्हें भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की। लोगों का आरोप है कि नगर के अनेक वार्डों में शासन प्रशासन द्वारा सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद के चेक वितरित किये जा रहे हैं। परंतु वार्ड एक मे प्रभावित परिवारों को इससे वंचित किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पार्षद गौरी ने रोषित लोगों को बताया कि शासन प्रशासन द्वारा आर्थिक मदद के चेक वितरित किए जाने में भारी भेदभाव बरता जा रहा है। आपदा प्रभावित वार्डों में सर्वे कार्य के दौरान भी कई धांधलियां बरती गई है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड वासी का एकजुट होकर इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। सभी परिवारों के भवनों का सर्वे कराकर जलभराव से हुए नुकसान का सही आंकलन पर उपयुक्त आर्थिक मदद उपलब्ध नहीं कराई गई तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। नगर में कई ऐसे परिवारों को भी आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई गई जहां प्राकृतिक आपदा आई ही नहीं। इस संबंध में कुछ लोगों द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत करने के पश्चात जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ भाजपा नेताओं द्वारा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है। जबकि वास्तविक आपदा प्रभावित परिवारों को लाभ से वंचित किया गया। घेराव करने वालों में राजू धीर, संजय सिंह, राम स्नेही, वसीम, जय दत्त भगत, उर्मिला, सुशीला, कमलावती, रामदेव, कविता, सुनैना व सावित्री आदि शामिल थे।

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखण्ड ब्रेकिंग : चुनाव से पहले उत्तराखण्ड को एम्स के तोहफा

Next Post

राजनीतिः आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों से मांगा पांच साल के विकास कार्यों का हिसाब, जिलेभर में खोला मोर्चा

Next Post
राजनीतिः आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों से मांगा पांच साल के विकास कार्यों का हिसाब, जिलेभर में खोला मोर्चा

राजनीतिः आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों से मांगा पांच साल के विकास कार्यों का हिसाब, जिलेभर में खोला मोर्चा

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In