जनपद ऊधम सिंह नगर के बरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए एक हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए भोजीपुरा अस्पताल भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक भोजीपुरा बरेली निवासी जसविंदर अपनी पत्नी रामसखी के साथ बरा क्षेत्र में विवाह समारोह में शामिल होने आये थे। सुबह दोनों बाईक से वापस अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें भोजीपुरा अस्पताल ले जाया गया जहां 32 वर्षीय राम सखी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति जसविंदर को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
तपस कुमार विश्वास
संपादक