बाजपुर। बाल विकास परियोजना विभाग के तत्वावधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा व सीडीपीओ गौरव पंत आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया गया। यहां श्रीरामभवन धर्मशाला में के श्रीराम-जानकी मंडप हॉल में आयोजित गोष्ठी में बोलते हुए मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए हमें अपनी बेटियों को समाज में सम्मान से जीने का हक देना होगा। बेटी व बेटे में कोई भेद नहीं करेंगे। तभी इस तरह के आयोजनों को सफल माना जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी समाज को नई दिशा देने व सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य करतीं हैं जिसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। युवा भाजपा नेता गौरव शर्मा ने कहा कि महिलाओं व बेटियों के उत्थान के लिए सरकार ने वर्तमान समय में तमाम योजनाएं चला रखी हैं और इनका लाभ सही व पात्रों तक पहुंचे इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। सीडीपीओ गौरव पंत ने सरकार द्वारा विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मेधावी बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। इसके उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से बनाई गई रंगोली, पोषण व्यंजन स्टाल एवं चित्र कला के पोस्टरों का अवलोकन किया गया। वहीं गोष्ठी के अंत में पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र में जन-जागरूकता के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर सुपरवाइजर जानकी जोशी, सुनीता गब्र्याल, अनिल गुप्ता, डिपल वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वृंदा, उर्मिला पाठक, शांति देवी, हेमंती दुबरिया, अनीता गुप्ता, सुमन, भागवती, पिकी, सोमन कौर, रजवंत कौर, मनोज, सुमन आदि मौजूद थी।
तपस कुमार विश्वास
संपादक