जनपद ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में 31 मई को क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने चन्दननगर निवासी श्याम गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी तब से फरार है। एक सप्ताह पहले पुलिस ने आरोपी के घर 82 की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया था। थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को एसआई नवीन जोशी के नेतृत्व में आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई की गयी। उन्होंने कहा कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
तपस कुमार विश्वास
संपादक