जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर हवस के दरिंदों ने महिला को शादी का ख्वाब दिखाकर उसकी आबरू लूट ली। पीड़िता का आरोप है कि दरिंदगी करते हुए उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। वीडियो के सहारे आरोपियों द्वारा उसे को ब्लैकमेल किया जा रहा है। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर बलात्कार के उक्त मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
घटना के बारे में न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि वर्ष 2018 की 12 अक्टूबर को ढकिया कुंडेश्वरी निवासी सक्षम चौधरी पुत्र सत्येंद्र चौधरी ने मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद तथाकथित पत्नी को लेकर वह अलग-अलग स्थानों पर लगातार उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच उसने शादी के पंजीकरण के लिए सक्षम चौधरी से कई बार कहा लेकिन वह टालता रहा। पीड़िता का आरोप है कि शराब के नशे में चूर होकर सक्षम अक्सर गौतमी हाइट्स के पीछे बाजपुर रोड थाना आईटीआई निवासी अपने दोस्त विपुल कुमार, मुन्नू सिंह तथा गुरु सेवक को लेकर कमरे में आ जाता और मनमानी का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान कई बार सक्षम चौधरी ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि सक्षम के अन्य दोस्तों ने भी उस पर दबाव बनाकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। पीड़िता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विश्वास में उसका धन और धर्म दोनों उपरोक्त लोगों ने लूट लिया। उसने बताया कि उसके तीन लाख रुपए विश्वास में लेकर आरोपियों ने हजम कर लिए। रकम वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। महिला ने कोर्ट को बताया कि उपरोक्त चारों पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। महिला ने दिए प्रार्थना पत्र में आशंका जताई कि भविष्य में वह उसके पुत्र के साथ अथवा उसके साथ अनहोनी घटित कर सकते हैं। महिला ने कहा कि घटना के तत्काल बाद संबंधित थाने में फरियाद लेकर गई लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। कोर्ट के निर्देश पर लगभग 4 वर्ष बाद कोतवाली पुलिस ने उपरोक्त चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376/ 377/ 323/ 504/ 506/ 420 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।