जनपद ऊधम सिंह नगर के शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बंग भवन का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बंग भवन के निर्माण की आधारशिला रखी। नगर पंचायत अध्यक्ष रहे स्व. सुकांत ब्रह्म के नाम पर बंग भवन जाना जाएगा।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के अनुरोध पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बंग भवन निर्माण के लिए 1.51 करोड़ की मंजूरी दी है। शासन ने 91 लाख की प्रथम किस्त जारी करने का जीओ भी जारी कर दिया है। रविवार को शिलान्यास स्थल पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगणा ने कहा कि बंगाली समाज की मांग के अनुसार भव्य स्व. सुकांत ब्रह्म बंग बनेगा। इसमें धन की कमी नहीं होने दी जाऐगी। उन्होंने कहा कि सुकांत ब्रह्म हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी यादें हमेशा जीवित रहेगी। उन्होंने कहा कि भव्य बं भवन बंगाली संस्कृति एवं महापुरुषों की यादों को संजोए रखने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि बंगाली समुदाय के लोगों ने हमेशा अपार स्नेह दिया। सितारगंज की जनता के प्यार और स्नेह से आज वे मंत्री के रूप में प्रदेश में सेवा दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के लिए कई योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है। 58 करोड़ रुपए लागत से पहलाद पल्सीया में एक्वा पार्क को मंजूरी मिल गई है। साथ ही 52 करोड रुपए की लागत से राजनगर में आइसक्रीम और पाउडर की फैक्ट्री लगाई जा रही हैं उन्होंने आश्वस्त किया कि विकासकार्य तेजी से होंगे। वही कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, उधम सिंह नगर सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील विश्वा भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रमाणिक, सांसद प्रतिनिधि कार्तिक राय, संजय बाछाड़, देबू मंडल, गोपाल सरकार, रविंद्र विश्वास, अमल मंडल, प्रशांत मंडल, विक्रम सिंह भंडारी, दिने दास, पवित्र बावली, उत्तम दास, गोविंद पोखरिया, मयंक अग्रवाल, शिखा हालदार, कृष्णपद मंडल, विक्की राय, सूरज देवनाथ, राजेंद्र डसीला, शंकर गोलदार, अमल मंडल, मनोज सरकार, जगदीश डालमिया मौजूद रहे।