उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस का एक दिवसीय प्रदर्शन रहा। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर,गदरपुर बाजपुर और खटीमा के साथ सारः सभी विधानसभाओ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना और सत्याग्रह के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कांग्रेस का कहना है कि अग्निपथ योजना भारत की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और युवाओं के साथ धोखा है।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन कर अपना आक्रोश व्यत्तफ किया। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के आ“वान पर एन.सी. सिंह बाबा के नेतृत्व में स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन कर अपना आक्रोश व्यत्तफ किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से केंद्र सरकार ने अपनी हठधर्मिता के कारण आम जनता और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। पहले कृषि कानूनों को जनता पर थोपा गया, अब युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के लिए अग्निपथ योजना को लागू कर दिया गया। जिससे युवाओं का भविष्य सेना में केवल 4 वर्ष के बाद असुरक्षित हो जाएगा। ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार केवल तानाशाही का परिचय देकर हिटलर शाही वाले कानूनों को देश की जनता पर थोपना चाहती है । इस अवसर पर अलका पाल, सुशील गुड़िया, सुरेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, जितेंद्र सरस्वती, कुमार सिंह,ब्रम्हा पाल, अब्दुल कादिर, मनोज जोशी, उमेश जोशी, शफीक अंसारी, आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
रूद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अग्निपथ योजना के विरुद्ध देशभर में आयोजित सत्याग्रह आंदोलन के तहत रुद्रपुर में भी गांधी पार्क मैदान में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता रुद्रपुर के गांधी पार्क मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सम्मुख सत्याग्रह पर बैठे। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक मीना शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार हिटलर शाही पर आमादा है। पहले उन्होंने किसानों के विरुद्ध तीन काले कानून लाकर उनका शोषण करने का प्रयास किया और अब युवाओं का उत्पीड़न करने के लिए अग्निपथ योजना लेकर आए हैं। श्रीमती शर्मा ने कहा कि देश का युवा इस योजना से नाखुश है और कांग्रेस भी देश के युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर कदम पर देश के युवाओं के साथ है और उनके हर संघर्ष में उनका साथ देगी ।प्रदेश युवक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि युवा देश की दिशा और दशा को तय करते हैं अगर भाजपा सरकार ने उनके शोषण या उत्पीड़न के लिए अग्निपथ योजना को जबरन लागू किया तो युवक कांग्रेस कार्यकर्ता भी देश की सड़कों पर उतरेंगे। सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेस नेत्री ममता रानी,महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी ,महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी ,महानगर एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट,ð यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सौरभ राज बैहड़, मन्नू चौधरी ,राम स्वरूप भारती, गोपाल भसीन, अमरनाथ जैन, आंगन लाल शर्मा, विजय यादव, निगम पार्षद मोहन भारद्वाज ,अबरार अहमद, अशफाक अहमद ,परवेज कुरेशी, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र गुप्ता, उमा सरकार ,सोफिया नाज ,मंजू जैन, राजेंद्र शर्मा, फरमान सिद्दीकी, अर्जुन विश्वास, रामधारी गंगवार ,देवू कोली, गब्बर कोली, रोबिन विश्वास, अंशु, सुनील आर्य, सरोज रानी, सपना गिल ,रियाज अहमद, राधेश्याम बंसल, सावित्री यादव, कमल चुघ सुमित राय, भूपेश सोनी, अजय यादव, विजय गुप्ता, राजीव वर्मा, रामप्रसाद, ज्योति टम्टा आदि उपस्थित थे।
अग्निपथ योजना के विरोध में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने समर्थकों के साथ तहसील प्रांगण में सत्याग्रह किया। उन्होंने इस कानून के विरोध में दो घंटे उपवास रखा। साथ ही उन्होंने इस योजना को युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात बताया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और कहा कि कठिन परिश्रम करने के बाद युवा देश की सुरक्षा करने के लिए सेना में भर्ती होते हैं, लेकिन केंद्र सरकार युवाओं के परिश्रम पर पानी फेरने का काम कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का निर्देश था कि प्रत्येक विधानसभा स्तर पर इस योजना के विरोध में शांतिपूर्वक अभियान चलायें जायें इसी को लेकर आज ये शांतिपूर्वक सत्याग्रह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।