कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्त्ताओ और पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया। 9 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर शनिवार को आयोजित बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।
तिरंगा यात्रा की शुरुवात खटीमा से होगी जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,नेता उप प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित प्रदेश स्तर के बड़े कांग्रेसी नेता जुटेंगे। खटीमा में तिरंगा यात्रा को ऐतेहासिक बनाए जाने की तैयारी को लेकर ब्लॉक अध्य्क्ष कांग्रेस बॉबी राठौर ने सभी को एकजुट होकर जिम्मेदारी के साथ लग जाने के लिए कहा। यात्रा की शुरुवात अमाऊ के एक निजी वेंकट हॉल से होगी।राठौर ने कहा कि आठ साल से तानाशाह सरकार के खिलाफ बिगुल बज गया है।महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता और युवा परेशान है।बढ़ती गैस की कीमत,डीजल,पैट्रोल से किसान और जनता ने भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया है। नगर अध्य्क्ष रवीश भटनागर ने कहा कांग्रेस की सरकार में 2014 में जो सिलिंडर के दाम 450 रुपए आज 1000 से ऊपर पहोच गया है।कांग्रेस नेता नासिर खान ने कहा जी एस टी से व्यापारी परेशान है,अग्निवीर योजना से युवाओ को ठगा जा रहा। तिरंगा यात्रा के माध्य्म से कार्यकर्ताओ को गांव गांव जाकर लोगो को बताना है और महंगाई की इस भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है।राजकिशोर सक्सेना ने कहा भाजपा ने सरकारी संस्थाओ को बेच दिया और निजीकरण कर रही है।उद्योगपतियो के हाथ का खिलौना बन चुकी है सरकार। जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार ने कहा आम आदमी की समस्याओं से भाजपा का कोई लेना देना नही है।कांग्रेस की तिरंगा यात्रा के लिए 9 अगस्त का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि इसी दिन अंग्रेजो को भगाने के लिए चुना गया था और अब ये दिन भाजपा को भगाने के लिए चुना है। तिरंगा यात्रा से पहले जगह जगह पोस्टर तिरंगे झंडे लगाए जाएंगे औऱ अधिक से अधिक लोगो को इकट्ठा करने के लिए जिम्मेदारी दी गयी।