जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा रोड लालपुर स्थित महिन्द्रा सीआईई कंपनी के कर्मचारी ने संदिग्ध हालातों फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक यूपी के जिला उन्नाव मेघापुर निवासी मनीष तिवारी पुत्र विशंभर तिवारी लालपुर की महिन्द्रा सीआईई कंपनी में आपरेटर पद पर कार्यरत था। वह रामेश्वरपुर में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार रात उसने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। रात को उसका रुम पार्टनर जब ड्यूटी से लौटकर कमरे पर पहुंचा। मनीष को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने पहले मकान मालिक को सूचना दी। बाद में लालपुर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक दो भाईयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी, शादी के लिए रिश्ता हो चुका था। उसकी नवम्बर में शादी होनी थी। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। मृतक यूपी के जिला उन्नाव के मेघापुर का निवासी था और यहां पर रामेश्वर पुर में किराए पर रहता था। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तपस कुमार विश्वास
संपादक