Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

अग्निपथ के खिलाफ सड़कों पर किसान

News Desk by News Desk
June 18, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, खेल, देश, राजनीति, शिक्षा, संस्कृति
अग्निपथ के खिलाफ सड़कों पर किसान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अग्निपथ के खिलाफ हरिद्वार में पहुंचे देशभर के किसानों ने पैदल मार्च निकालकर योजना का पुरजोर विरोध किया। लालकोठी से लेकर रोड़ी बेलवाला मैदान तक किसानों ने पैदल मार्च निकाल जोरदार प्रदर्शन किया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में एलान किया गया कि अग्निपथ योजना समेत किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अब 30 जून को देशभर में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।बता दें हरिद्वार में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तीन दिवसीय किसान महाकुंभ के दूसरे दिन शुक्रवार को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के नेतृत्व में शनिवार को लालकोठी से रोड़ीबेलवाला मैदान तक पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में शनिवार को किसानों ने मार्च निकाला। भारतीय किसान यूनियन रोड गुट के प्रदेश अध्यक्ष पप्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के लिए छलावा है। इसका किसान संगठन कड़ा विरोध करेंगे। इसके विरोध में हरिद्वार में निकलने वाली पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री का कहना है कि केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ मजाक किया है। किसान महाकुंभ ;चिंतन शिविरद्ध में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ योजना का वह पहले ही कड़ा विरोध कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में योजना को लेकर आंदोलन भी शुरू हो गया है। लेकिन यह विरोध हिंसक नहीं होना चाहिए। उन्होंने देशभर के युवाओं से शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करने का आ“वान किया है। राकेश टिकैत ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना और हिंसा करना राष्ट्रहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन के जरिये अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है।

ShareSendTweet
Previous Post

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक की मौत, मां बेटा गंभीर

Next Post

खटीमा में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह नामजद

Next Post
खटीमा में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह नामजद

खटीमा में भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, छह नामजद

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In