जनपद ऊधम सिंह नगर के पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय उत्तीर्ण वर्ष जून 2022 के अध्यनरत 5 विद्यार्थियों का चयन महिंद्रा एंड महिंद्रा मुबंई कंपनी में हुआ है। कंपनी ने इस वर्ष प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी विद्यार्थियों के लिए सेवायोजन के लिए साक्षात्कार कर पांच विद्यार्थियों रोहित शर्मा, अंशुल कुमार आर्या, निष्ठा सिंह, सुरज कुमार एवं रूखसार का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष पैकेज 4.75 लाख दिया जाएगा। पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एके शुक्ला ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ.अलकनंदा अशोक एवं महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रकोष्ठ के प्राध्यापक डॉ. डीएस मूर्ति ने चयनित विद्यार्थियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।