Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

किच्छा में नकाबपोश बदमाशों ने सरेशाम व्यापारी नेता के पुत्र पर किया हमला

News Desk by News Desk
June 26, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, देश, राजनीति, स्वास्थ्य
किच्छा में नकाबपोश बदमाशों ने सरेशाम व्यापारी नेता के पुत्र पर किया हमला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में व्यापार मंडल के महामंत्री व नानकमत्ता गुरुद्वारा कमेटी के डायरेक्टर निर्मल सिंह हंसपाल के बेटे दीप हंसपाल व उसके दोस्त की डंडों से पिटाई से शनिवार शाम दहशत फैल गई। पिटाई मुख्य बाजार में दो बाइकों पर आए पांच नकाबपोश युवाओं ने की। दोनों ने एक ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर जान बचाई। घटना के एक घंटे बाद भी कार्रवाई न होने पर निर्मल सिंह हंसपाल ने कोतवाली में पुलिस को खरी खोटी सुनाई। बड़ी संख्या में व्यापारी भी कोतवाली पहुंच गए और आरोपियों गिरफ्तारी की मांग की।

जानकारी के अनुसार गत शाम दीप हंसपाल अपने दोस्त आजाद नगर निवासी भगवंत सिंह के साथ स्कूटी से बाजार की ओर जा रहे थे। अचानक मुख्य बाजार में कृष्णा ज्वैलर्स के सामने दो बाइकों पर सवार पांच युवक वहा पहुंच गए। सभी ने अपना मुंह कपड़े से ढका था। पांचों ने हंसपाल और भगवंत पर डंडों से वार करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए दोनों ज्वैलर्स की दुकान के अंदर घुस गए। दुकान स्वामी राजकुमार कटारिया ने इस तरह दुकान में घुसने पर नाराजगी जताई लेकिन जब बाहर खड़े हमलावरों ने भी अंदर घुसने का प्रयास किया तो माजरा समझ में आया। दुकान के कर्मचारियों ने हमलावरों को अंदर आने से रोक दिया। इससे गुस्साए हमलावरों ने डंडों से दीप हंसपाल की स्कूटी में तोड़फोड़ कर दी। बाद में वे डंडे लहराते हुए हल्द्वानी रोड की ओर चले गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वही किच्छा कोतवाली पहुंचे नानकमता गुरुद्वारा कमेटी के डायरेक्टर निर्मल सिंह हंसपाल ने घटना के एक घंटे बाद तक आरोपियों को न पकड़े जाने पर पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई। विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड़, कांग्रेसी नेता बबलू चौधरी, राकेश खुराना, व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा, सतपाल गाबा समेत नगर के कई लोग कोतवाली पहुंच गए। कई दिनों से मिल रहीं थीं धमकियां बताया जा रहा कि दीप हंसपाल ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ को चुनाव लड़वाया था। चुनाव के दौरान भी उन पर कुछ लोगों ने हमला किया था जिसका कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। दीप हंसपाल ने बताया कि उन्हें पिछले कई दिनों से धमकियां मिल रही थी। इसकी सूचना वह कोतवाली पुलिस को दे चुके हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

दोस्त को निमंत्रण देकर बारात में नहीं ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी! दोस्त ने दूल्हे को मानहानि के लिए भेजा 50 लाख रुपये का नोटिस, जानिए पूरा मामला

Next Post

शर्मनाक़ उत्तराखंड में हैवानियत की हदें पार, चलती कार में मां व छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

Next Post
शर्मनाक़ उत्तराखंड में हैवानियत की हदें पार, चलती कार में मां व छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

शर्मनाक़ उत्तराखंड में हैवानियत की हदें पार, चलती कार में मां व छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In