जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज मण्डी में कच्चे आढ़तियों ने धान खरीद एक बार फिर बंद कर दी। उनका कहना है कि पोर्टल में उनका कोड खुल नहीं रहा है। वह धान कहां ले जायेंगे। उन्होंने खरीद नहीं करने की घोषणा की। मण्डी समिति के अफसर कच्चे आढ़तियों को मनाते रहे। लेकिन दोपहर तक कच्चे आढ़ती नहीं माने। 17 दिन बाद सोमवार को कच्ची आढ़तियों ने बड़ी मुश्किल से धान खरीद शुरू की। पहले दिन 34 ट्रालियां तोली। मंगलवार को राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में कच्चे आढ़तियों ने आरोप लगाया कि कच्चे आढ़तियों के कोर्ड नहीं खुल रहे हैं। इसलिए वे खरीदा धान कहां चढ़ायेंगे। इसलिए धान खरीद नहीं करेंगे। मण्डी सचिव ने आढ़तियों से खरीद का आग्रह किया। लेकिन आढ़ती नहीं माने। इस दौरान आढ़तियों व किसानों के बीच नोंक झोक हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन व आढ़तियों के बीच सांठगांठ के कारण किसानों का शोषण किया जा रहा है। आक्रोशित किसानों ने एसडीएम को तौल नहीं होने की जानकारी दी। आरएफसी बीएस चलाल ने बताया कि 18 पोर्टल खुल गये हैं। 16 पोर्टल खोलने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक दस्तोवजों की मूल कॉपी कार्यालय में नहीं होने के कारण पोर्टल नहीं खुले पाये हैं। समाचार लिखे जाने तक गतिरोध जारी है।
तपस कुमार विश्वास
संपादक