Tuesday, March 21, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

ऊधम सिंह नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,बंदे मातरम् के नारे लगाए

admin by admin
August 9, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, देश, राजनीति, रुद्रपुर, शिक्षा, संस्कृति
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के प्रथम नगर आगमन पर यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए रोड शो निकाला। भाजपा के इस रोड शो में सैकड़ों की तादाद में बाईक पर सवार कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, बंदे मातरम् के नारे लगाए।

रोड शो के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने बाजपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में देश के नक्शे पर वैकासिक कार्यों को लेकर उत्तराखंड की एक अलग पहचान होगी। ज्ञातव्य है कि आज अपरान्ह निर्धारित समय से लगभग एक घंटा बिलम्व से भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट काशीपुर पहुंचे। यहां नवीन अनाज मंडी के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तदोउपरांत प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल मोटरसाईकिल रैली निकाली गई। भाजपा के इस रोड शो में हाथों में तिरंगा व पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता गगन भेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष के इस रोड शो का मार्ग में आधा दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप चौक पर जैसे ही प्रदेशाध्यक्ष का काफिला पहुंचा तो गगनभेदी नारों से इलाका गुंजायमान हो चुका। प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट मार्ग में सभी का अभिवादन स्वीकारते रहें। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष का काफिला बाजपुर रोड से होते हुए होटल पहुंचा। जहां होटल के सभागार में मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश ही नहीं वरन देश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में तमाम कल्याणकारी योजनाओं को सरकार द्वारा धरातल पर लाये जाने की योजना प्रस्तावित है। इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्र, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चण्डोक, मोहन बिष्ट, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, दीपक बाली, खिलेन्द्र चौधरी, पुष्कर बिष्ट, सर्वजीत सिंह, प्रशांत पंडित, सुशील शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधमसिंहनगर: रेत-बजरी कारोबारी की रुपयों के लिए तमंचे से गाेली मारकर हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा

Next Post

खुलासा:ऊधम सिंह नगर के सितारगंज लूटकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड दंपत्ति अभी भी फरार

Next Post

खुलासा:ऊधम सिंह नगर के सितारगंज लूटकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड दंपत्ति अभी भी फरार

Recent Posts

  • खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड में हाई अलर्ट! ऊधम सिंह नगर में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • सीएम धामी के सलाहकार बने पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह! जल्द ग्रहण करेंगे कार्यभार
  • रुद्रपुर व्यापारियों के पुर्नवास को कमेटी गठन का निर्णय, विधायक शिव की अगुवाई में डीएम से मिले व्यापारी
  • व्यापारियों को उजाड़े जाने के खिलाफ कल रूद्रपुर में धरने पर बैठेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
  • किसानों के लिए फिर आफत बनी बेमौसम बारिश! फसल खराब होने से भारी नुकसान की आशंका

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In