Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

खनन पर फिर गरमाई सियासत! किच्छा विधायक बेहड़ पर पूर्व विधायक शुक्ला ने सीट खाली करने और अपने पुत्र को लालबत्ती दिलाने का सौदा करने का लगाया आरोप

News Desk by News Desk
May 29, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, देश, राजनीति, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
खनन पर फिर गरमाई सियासत! किच्छा विधायक बेहड़ पर पूर्व विधायक शुक्ला ने सीट खाली करने और अपने पुत्र को लालबत्ती दिलाने का सौदा करने का लगाया आरोप
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में अवैध खनन को लेकर राजनीति तेज़ हो गई है। जहाँ एक ओर बीते दिनों क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ ने क्षेत्र में सत्ताधारी नेताओ के संरक्षण में अवैध खनन होने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया। वही भाजपा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आरोप और धरने खिलाफ जोरदार और तीखा हमला बोलते हुए वर्तमान विधायक को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर खनन में संलिप्त के आरोप पर मुख्यमंत्री को कलंकित और उनके मानहानि करने की बात कही है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा चुनाव के पूर्व किच्छा के बस अड्डे पर मेरे द्वारा कब्जा किए जाने की झूठी बात कहकर कांग्रेसियों ने धरना देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास भी किया था। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उपचुनाव के पूर्व जो लोग मुख्यमंत्री को संदेश भेजकर किच्छा सीट खाली करने व अपने पुत्र को लालबत्ती दिलाने का सौदा करा रहे थे वे ही लोग मुख्यमंत्री द्वारा उस प्रस्ताव को स्वीकार न करने पर अब मुख्यमंत्री पर किच्छा में अवैध खनन कराने का मनगढ़ंत झूठा आरोप लगा रहे हैं।

राजेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस शासन में अवैध खनन करने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी पर गोली चलाने तक का काम करते थे तथा कांग्रेस शासन में अवैध खनन में लिप्त लोगों द्वारा तमाम हत्याएं कांग्रेस शासन में हुई हैं जिनमें हत्यारों पर कांग्रेसियों का संरक्षण था। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विपक्ष के विधायक के रुप में सन 2012 से 2017 तक तत्कालीन मुख्यमंत्रियों से मिलकर उन्होंने (राजेश शुक्ला ने) किच्छा व रुद्रपुर क्षेत्र की तमाम समस्याओं व विकास के लिए योजनाएं स्वीकृत कराई और आज विपक्ष का विधायक बनते ही तिलकराज बेहड़ विकास योजनाओं पर चर्चा करने की बजाय रोज आरोप-प्रत्यारोप झूठे धरने एवं अन्य नौटंकी कर जनता का ध्यान विकास से हटाकर अपने झूठे वादों को पूरा न कर पाने के भविष्य के खतरे से बचने के लिए निरर्थक मुद्दों पर राजनीति कर रहे हैं। राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि पहले विधायक बनते ही अपने चहेतों को अवैध खनन कराने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया, जब अधिकारियों ने इनका दबाव नहीं माना तो धरने देकर अधिकारियों को दबाव में लेना चाहते हैं ताकि अधिकारी डरकर उनके अवैध खनन करने वाले तत्वों के सामने घुटने टेक दें। शुक्ला ने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों के साथ सरकार भी खड़ी रहेगी और जनता भी साथ देगी। पूर्व विधायक शुक्ला ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अगर बेहड़ जी के पास कोई साक्ष्य हो तो वे नाम लेकर बताएं कि कहां और कौन और कब अवैध खनन कर रहा है?

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में पॉलिसी क्लेम को धोखे से हड़पा, कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

Next Post

ऊधम सिंह नगर में नाबालिग से छेड़छाड़ करते हुए युवक ने बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर अगवा करने का किया प्रयास

Next Post
ऊधम सिंह नगर में नाबालिग से छेड़छाड़ करते हुए युवक ने बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर अगवा करने का किया प्रयास

ऊधम सिंह नगर में नाबालिग से छेड़छाड़ करते हुए युवक ने बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर अगवा करने का किया प्रयास

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In