Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

उत्तराखंड में मानसून पहुंचने में इस बार हो सकती देरी, विछोभ के असर से बारिश का पूर्वानुमान

News Desk by News Desk
June 17, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, किसान, देश, पर्यटन, संस्कृति
उत्तराखंड में मानसून पहुंचने में इस बार हो सकती देरी, विछोभ के असर से बारिश का पूर्वानुमान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड में इस बार मानसून कुछ दिनों की देरी से पहुंचने के संकेत नजर आ रहे है। प्रदेश में सामान्य तौर से मानसून 20 से 22 जून तक आता है । मौसम विभाग ने 20 जून तक राज्य के अनेक जिलों में पश्चिमी विछोभ के असर से बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके बाद अगले दो तीन दिन मौसम शुष्क रह सकता है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 से दोबारा बारिश का सिलसिला बनने की संभावना है। आपको बता दे राज्य में पिछली बार मानसून 13 जून को घोषित हो गया था जो सामान्य से सात से आठ दिन पहले आ गया था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी अरब सागर, गुजरात मध्य के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकुल हैं। वही मध्य प्रदेश विदर्भ के शेष भाग, आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्से, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से, झारखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन दिन तक मानसून पहुंचने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के अधिकांश हिस्से, पूरे तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा सहित तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार मानसून की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस समय प्री मानसूनी बारिश चल रही है। पिछली बार दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश में 98 प्रतिशत के साथ सामान्य रहा था। तीन जून को केरल में मानसून अपनी आगमन की सामान्य तिथि के दो दिन बाद आया था और 13 जून को उत्तराखंड में मानसून की घोषणा हुई थी। जबकि, इस साल केरल में मानसून 29 मई को आया है। इसके बावजूद राज्य में नियत समय तक भी मानसून पहुंचने की संभावना कम है। लोगों को मानसून के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

ShareSendTweet
Previous Post

चैनल के संवाददाता से रंगदारी मांगने के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

प्रदेश में अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध जारी! हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे युवा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Next Post
प्रदेश में अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध जारी! हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे युवा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रदेश में अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध जारी! हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे युवा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In