भाजपा प्रदेश संगठन के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी विवेक सक्सेना को दिए जाने से कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोग में काफी उत्साह है। इसको लेकर लगातार जनपद भर में कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठन उनके लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर रहे है। जनपद ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में भी भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पंतनगर मार्केट पहुंचे विवेक सक्सेना का व्यापार मंडल और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच फूल-मालाएं पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान नव नियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सक्सेना ने कहा कि जो जिम्मेदारी हाईकमान ने उन्हें सौंपी है उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष गोल्डी गाबा, महामंत्री दीपक देउपा, रितेश सिंह, शेर बहादुर सिंह, अवधेश त्रिपाठी, इरफान, सुखपाल सिंह राठौर, सनी छाबड़ा, शेर सिंह, मनोज गाबा, मनप्रीत सिंह, मनोज, नन्हे आदि सैकड़ों दुकानदार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रितेश सिंह और अध्यक्षता गोल्डी गाबा ने किया।