Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर के नानकसागर डैम में सी प्लेन उतारने की योजना अधार में लटकी

News Desk by News Desk
June 26, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, देश, राजनीति, संस्कृति
ऊधम सिंह नगर के नानकसागर डैम में सी प्लेन उतारने की योजना अधार में लटकी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर नानकसागर डाम में सी प्लेन उतारने की योजना चुनाव से पूर्व चर्चा में रही थी लेकिन चुनाव होते ही सी प्लेन उतारने की योजना अधर में लटक गई। फिलहाल नानकसागर डैम का काफी हिस्सा अभी सूखा हुआ है। जिस कारण अगर विभाग चाहे भी तो अभी सी प्लेन उतारना सपना ही होगा। उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव से पूर्व पिछले वर्ष सितम्बर माह में उत्तराखण्ड के पर्यटन विभाग ने पर्यटन परियोजनाओं के तहत टिहरी झील व नानकसागर डैम में जोलीग्रान्ट देहरादून से सी प्लेन उतारने की तैयारी की थी। जिसका प्रस्ताव बनाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को सौप दिया था। सी प्लेन योजना के तहत नानकमत्ता साहिब में पहुंचने वाले श्रद्धालु सी प्लेन से आसानी से यहां पहुंच सकते थे। तत्कालीन विधायक प्रेम सिंह राणा ने भी सी प्लेन की योजना का स्वागत करते हुये इस पर्यटन के हिसाब से खासा महत्वपूर्ण बताया था। वही सरकार ने भी चूनाव पूर्व इस इस योजना की काफी तारीफ की थी। लेकिन अब चुनाव होने के बाद सी प्लेन की योजना ठप्प सी हो गई है। पर्यटन विभाग ने भी सी प्लेन की योजना पर आगे कोई कार्य नही किया। वर्तमान में नानसागर डैम में पानी सूखने से अभी सी प्लेन की योजना आगे बढ़ने की संभावना कम दिखाई दे रही है। इसके अलावा सी प्लेन उतारने में कई टेक्निकल दिक्कतें भी सामने आई है। जिस कारण सी प्लेन उतारने वाली कम्पनी कोई जोखिम नही लेना चाहती है।

वही नानकसागर डैम का पानी सुखने से वाटर स्पोर्टस से जुड़ा कारोबार भी प्रभावित हुंआ है। पिछले एक वर्श से डैम में पर्यटकों के लिए आकर्शण का केन्द्र रही वोटर नाव पानी के अभाव में धुल फांक रही है। पिछले दो माह से डैम में चलने वाली तीन वोटर नाव बंद है, जिससें पर्यटकों के साथ ही वोटर नाव से जुड़े लोगों का धंधा भी चौपट हो गया है। सरकार को डैम का जलस्तर बढ़ाने के लिए बड़ी योजना पर कार्य करने की जरूरत है। सी प्लेन उतारने की योजना में सबसे बड़ा रोड़ा नानकसागर डैम में वर्षाे से जमा सिल्ट बताई जा रही है। पहाड़ों पर होने वाली बारिश के दौरान भारी मात्रा में मिट्टी व रेत डैम में आती है। लेकिन यूपी के स्वामित्व वाले नानसागर डैम की सिल्ट को हटाने का काम नही किया गया, जिस कारण डैम में पानी का जलस्तर भी कम हो गया। सी प्लेन उतारने में डैम में पानी की गहराई ज्यादा होना जरूरी है।

ShareSendTweet
Previous Post

शर्मनाक़ उत्तराखंड में हैवानियत की हदें पार, चलती कार में मां व छह साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

Next Post

मुश्किल में टीम इंडिया, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 से हुए संक्रमित

Next Post
मुश्किल में टीम इंडिया, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 से हुए संक्रमित

मुश्किल में टीम इंडिया, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 से हुए संक्रमित

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In