Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

एक किलो चरस के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Desk by News Desk
July 19, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, स्वास्थ्य
एक किलो चरस के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

काशीपुर में नशे के खिलाफ चलाए अभियान के क्रम में कुंडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को दबोचकर उसके कब्जे से एक लाख से अधिक की चरस बरामद की है। आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद गिरफ्तार नशे के सौदागर का पुलिस द्वारा चालान करते हुए उसे कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए सीओ वीर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष कुंडा प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम जरायम कारोबारियों की टोह ले रही थी इसी दौरान पुलिस ने मंडी के पिछले गेट से ढेला नदी की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर संदिग्ध हालत में चहलकदमी कर रहे एक युवक को शक के आधार पर धर दबोचा। पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम ग्राम लोधी पुरा नायक, थाना टांडा, जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी कदीर अहमद पुत्र कबीर अहमद बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस को एक किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। अधिकारियों ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक लाख के करीब है। मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी पुलिस वीर सिंह ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का सौदागर बरामद चरस को खुद ही अपने घर पर बनाता था और पर्याप्त मात्रा में बनाने के उपरांत नशे की इस खेप को वह काशीपुर जसपुर ठाकुरद्वारा आदि स्थानों पर खपत किया करता था। पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद चरस के साथ गिरफ्तार युवक का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान करते हुए अभियुत्तफों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कुंडा के अलावा एस आई मनोहर चंद्र, कांस्टेबल मनोज जोशी, तथा चंदन सिंह शामिल रहे।बता दें कुंडा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए अभियान को अंजाम तक पहुंचाते हुए पखवाड़े के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से प्रतिबंधित दवाइयों की बड़ी खेप के अलावा 160 ग्राम चरस भी बरामद किया। पुलिस टीम ने बीते 4 जुलाई को चेकिंग के दौरान ग्राम बेरखेड़ा थाना स्योहारा जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर को दबोच कर उसके कब्जे से 9072 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की थी। इसी तरह पुलिस ने बीते 12 जुलाई को ग्राम बावरखेड़ा थाना कुंडा निवासी चंद्रपाल पुत्र रामप्रसाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 160 ग्राम चरस बरामद किया था।

ShareSendTweet
Previous Post

चोरों ने उड़ाई हजारों की नगदी

Next Post

हैवानियत:स्कूल के प्रबंधक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को पास बुलाकर की छेड़खानी! मच गया बवाल,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
हैवानियत:स्कूल के प्रबंधक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को पास बुलाकर की छेड़खानी! मच गया बवाल,पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैवानियत:स्कूल के प्रबंधक शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को पास बुलाकर की छेड़खानी! मच गया बवाल,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In