Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

साक्ष्य के अभाव में सगी बहन के हत्यारोपी को किया दोषमुक्त, पढ़े पूरी खबर

News Desk by News Desk
January 23, 2023
in उधम सिंह नगर
साक्ष्य के अभाव में सगी बहन के हत्यारोपी को किया दोषमुक्त, पढ़े पूरी खबर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उधम सिंह नगर: काशीपुर द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार ने साक्ष्य के अभाव में सगी बहन के हत्यारोपी को दोषमुक्त करार दे दिया।आरोपित राजवीर पुत्र जीराज सिंह निवासी नवलपुर पर थाना कुंडा में साल 2019 में धारा 302 व 201 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वादी कुलदीप सिंह पुत्र जीराज सिंह निवासी नवलपुर ने जून 2019 में बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पूछताछ में वादी के भाई राजवीर ने बताया कि उसकी बहन पड़ोसी सत्येंद्र से फोन पर बातचीत करती थी। मना करने पर भी नहीं मानी और बातचीत जारी रही। उस समय गुस्से में आकर उसने अपनी बहन की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी और डीजल डालकर जला दिया। मामले की जांच निरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गई।

द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में 14 गवाहों को पेश किया गया। जिनमें वादी कुलदीप सिंह, विजय कुमार, साबिर हुसैन, जीराज, उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार, कांस्टेबल खस्टी आर्य, अमर सिंह, जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल जमशेद अली, सत्येंद्र कुमार, मोहन चंद्र पांडे, मनोज कुमार, नोडल अधिकारी वोडाफोन विशाल शर्मा ने गवाही दी।

इसके साथ ही अन्य दस्तावेज साक्ष्य विवेचक ने प्रस्तुत किए। कोर्ट ने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एवं बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा व भास्कर त्यागी के तर्कों को सुना। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता का तर्क था कि अभियुक्त राजवीर का अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति का है और उसे कठोर से कठोर सजा दी जाए।

बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा का तर्क था कि अभियोजन द्वारा दिए गए साक्ष्यों के बयानों में परस्पर विरोधाभास है। विवेचक द्वारा बरामद कराई गई वस्तुओं को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला नहीं भेजा गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद साक्ष्यों के अभाव में अभियुक्त राजवीर को शनिवार को कोर्ट ने दोष मुक्त करार दे दिया।

ShareSendTweet
Previous Post

कन्नू फिल्म का पहला पोस्टर लांच, बाल श्रमिक पर आधारित है कहानी

Next Post

दिल्ली से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के विमान में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी

Next Post
दिल्ली से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के विमान में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी

दिल्ली से हैदराबाद जा रहे स्पाइसजेट के विमान में एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी

Recent Posts

  • नहीं टूटे दुकानों के ताले तो नाली पर पड़ी लोहे की जाली ले उड़े चोर,पूरी रात गश्त का दावा करने वाली पुलिस को नहीं लगी घटना की भनक
  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In