Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

News Desk by News Desk
January 25, 2023
in उधम सिंह नगर
निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रपुर। निजीकरण के विरोध समेत 13 सूत्री मांगों के लिए मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा। बसों के चक्के थमने से सार्वजनिक परिवहन सेवा लड़खड़ा गई। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर बसों के इंतजार में दिनभर यात्री भटकते रहे। अधिकांश यात्रियों को निजी बसों, टैक्सियों व यूपी रोडवेज बसों से यात्रा करनी पड़ी जबकि कुछ लोगों को वापस भी लौटना पड़ा।

संयुक्त मोर्चे के बैनर तले उत्तरांचल कर्मचारी रोडवेज यूनियन, उत्तराखंड परिवहन निगम एससीएसटी श्रमिक संगठन, उत्तरांचल इंप्लाइज यूनियन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी सुबह पांच बजे से कार्य बहिष्कार पर चले गए। हालांकि परिवहन मजदूर संघ ने इस आंदोलन से दूरी बनाई रखी। इसके बावजूद रुद्रपुर डिपो से एक भी बस का संचालन नहीं हुआ। हालांकि टनकपुर परिक्षेत्र की रोडवेज बसों के अलावा यूपी रोडवेज की बसें संचालित होती रहीं लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण सभी को बसों में सीटें नहीं मिल सकीं।

बसों के संचालन के इंतजार में लोग स्टेशन परिसर में घंटों भटकते रहे। देर शाम तक रुद्रपुर डिपो के बेड़े में शामिल कुल 81 बसों में एक का भी संचालन नहीं हुआ। संयुक्त मोर्चा के संयोजक मनिंदर सिंह ने कहा कि 13 सूत्री मांगों के लिए गठित संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल परिक्षेत्र के अधिकांश डिपो से दिनभर बसों का संचालन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर सोमवार को टनकपुर परिक्षेत्र में हड़ताल थी और अब 27 जनवरी को देहरादून परिक्षेत्र में भी हड़ताल रहेगी।

यात्रियों से वसूला मनमाना किराया
रुद्रपुर। रोडवेज बसों का संचालन ठप होने का फायदा निजी बस संचालकों व टैक्सी चालकों ने खूब उठाया। निजी बस संचालकों व ट्रेवल एजेंसियों ने यात्रियों की मजदूरी का फायदा उठाते हुए सामान्य से कहीं ज्यादा किराया वसूला। दिल्लीए देहरादून और हरिद्वार के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अपनी जेब काफी ढीली करनी पड़ी।

रुद्रपुर डिपो को हुआ 12 लाख से अधिक नुकसान
रुद्रपुर। रुद्रपुर रोडवेज डिपो की वर्तमान में दैनिक आय का लक्ष्य 15 लाख 13 हजार रुपये है। पिछले एक सप्ताह से डिपो को औसतन प्रतिदिन 12 लाख से अधिक आय हो रही है। डिपो प्रबंधन के मुताबिकए बसों का संचालन ठप होने से मंगलवार को डिपो को 12 लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ।

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रुद्रपुर डिपो से एक भी बस का संचालन नहीं हो सका। कुछ यात्रियों ने यूपी रोडवेज की बसों में यात्रा की। टनकपुर परिक्षेत्र के टनकपुर डिपो, पिथौरागढ़ और लोहाघाट डिपो की दिल्ली मार्ग की कुछ बसों में भी यात्रियों ने सफर किया। – महेंद्र कुमार, एआरएम रुद्रपुर रोडवेज डिपो।

ShareSendTweet
Previous Post

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने जनपद स्तर पर “मैं भारत हूँ” गीत का किया शुभारंभ, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की जागरूकता है इसका उद्देश्य

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

Next Post
मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In