Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

तो क्या हटाई जाएगी रूद्रपुर की राममनोहर लोहिया मार्केट! एनएच ने लगाए लाल निशान,व्यापारियों ने भी किया बड़ा ऐलान

tapas vishvas by tapas vishvas
March 11, 2023
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, पुलिस, प्रशासन, राजनीति, रुद्रपुर
तो क्या हटाई जाएगी रूद्रपुर की राममनोहर लोहिया मार्केट! एनएच ने लगाए लाल निशान,व्यापारियों ने भी किया बड़ा ऐलान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर में जी-20 की तैयारियों के लिए चलाये जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान में दशकों पुरानी राम मनोहर लोहिया मार्केट का अस्तित्व समाप्त होने जा रहा है। रोडवेज के सामने गांधी पार्क से सटी इस मार्केट की करीब 70 दुकानों को हटाने के लिए एनएच ने चिन्हीकरण कर लिया गया है और दुकानदारों को 13 मार्च तक दुकानें हटाने का फरमान सुनाया है। हालाकि प्रशासन प्रभावित दुकानदारों को मुआवजा देने की बात कर रहा है लेकिन मुआवजा कितना होगा यह अभी तय नहीं है। इस सिलसिले में शनिवार को विधायक और प्रशासन के साथ व्यापारियों की बैठक भी हुयी। व्यापारियों ने मुआवजा और अन्यत्र नहीं बसाये जाने पर अनिश्चित कालीन दुकानें बंद करने का ऐलान किया है।

बता दें जी-20 सम्मेलन की पहली बैठक 26 से 28 मार्च को रामनगर में होने जा रही है। चूंकि इस सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों को पंतनगर से सड़क मार्ग द्वारा रामनगर पहुंचना है। इसलिए पंतनगर से रामनगर तक यातायात के रूट को दुरूस्त करने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर अभियान चला रहा है। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बीते दिन प्रशासन ने हाईवे पर स्थित सैकड़ों खोखा फड़ों पर जेसीबी चलाई थी। अब दोनों ओर 100 फिट के दायरे में आ रही दुकानों को भी हटाने की तैयारी शुरू हो गयी है। इसके लिए एनएच की टीम ने शनिवार को रोडवेज के सामने गांधी पार्क से सटी राम मनोहर लोहिया मार्केट की दुकानों का चिन्हीकरण किया। चौड़ीकरण की जद में इस मार्केट की करीब 70 दुकानें आ रही है। इन दुकानदारों से 13 मार्च तक अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। इसके बाद प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। हालाकि प्रशासन इन्हें मुआवजा देने की भी बात कह रहा है लेकिन चिन्हिकरण में पता चला है कि दुकानें जिन लोगों के नाम पर आवंटित थी वह लोग उन्हें बेच चुके हैं, ऐसे में मुआवजा किसे मिलेगा और कितना मिलेगा इसको लेकर भी संशय पैदा हो गया है। क्योंकि निगम की सूची में उनका नाम ही शामिल नहीं है। इसी को लेकर व्यापारियों ने आज पहले सीडीओ से मुलाकात की जिसमें कोई नतीजा नहीं निकला। सीडीओ ने मामला एनएचएआई का होने के चलते हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। बाद में व्यापारियो ने विधायक शिव अरोरा के साथ बैठक की जिसमें व्यापारियों ने प्रभावितों को अन्यत्र बसाने और पर्याप्त मुआवजा देने की पुरजोर मांग की। विधायक अरोरा ने शाम को मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को राहत पहुंचाने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। उधर व्यापारियों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ शाम से अनिश्चित काल के लिए दुकानें बंद करने का ऐलान किया है।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर के जसपुर में जीएसटी की बड़ी छापेमारी

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Next Post
ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In