ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र में संदिग्ध हालतों फांसी लगाने से एक नव विवाहिता मौत हो गयी। मृतका का विवाह चार माह पूर्व ही हुआ था वह गर्भवती थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कालीनगर दिनेशपुर निवासी 24 वर्षीय ज्योति पत्नी मिथुन मंडल बीती रात संदिग्ध हालातों में घर पर फंदे से लटकी मिली। उससे आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार भरत लाल की मौजूदगी में पंचनामे की कार्रवाई की गयी। जानकारी मिलने पर मृतका के पिता मानपुर ओझा बिलासपुर रामपुर निवासी दुलार विश्वास सहित अन्य परिजन भी पहुंच गये। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत मे ले लिया है उससे पूछ ताछ की जा रही है। बताया गया है कि ज्योति का विवाह चार माह पूर्व ही हुआ था। वह गर्भवती थी। मृतका का पति राजमिस्त्री का काम करता है।