जनपद ऊधम सिंह नगर में यूथ कांग्रेस संगठन का बंटाधार करने वाले प्रदेश अध्यक्ष को आखिरकार एक बार फिर संगठन को मजबूत करने की याद आ ही गई विधानसभा चुनाव में विधायक पद की दावेदारी करने वाले यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने यूथ कांग्रेस संगठन का एक बार फिर विस्तार करते हुए नए युवक युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को नए-नए जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन विधानसभा चुनाव में पूरी तरीके से निष्क्रिय यूथ कांग्रेस के इसी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने स्वयंभू व्यवहार के चलते जनपद ऊधम सिंह नगर में ही नहीं पूरे प्रदेश में यूथ कांग्रेस को कमजोर किया था। यही कारण था कि विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस की कार्यशैली और भूमिका पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हुए थे आपको याद दिला दें यह वही प्रदेश अध्यक्ष हैं जिन्होंने प्रदेश मुख्यालय से लेकर दिल्ली दरबार तक अपनी पकड़ का दावा करते हुए विधानसभा चुनाव में विधायक पद का चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया था लेकिन यह संभव ना हो पाया और प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव में अपने समर्थकों के साथ उस विधानसभा में तो निष्क्रिय भूमिका निभाई साथ ही पूरे जनपद में यूथ कांग्रेस को निष्क्रिय कर दिया लेकिन एक बार फिर इस प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी के ध्यान के साथ संगठन को मजबूत करने की याद आखिरकर आ ही गई।
यूथ कांग्रेस प्रदेश ने प्रदेश व जिले में कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें ऊधम सिंह नगर से निशांत साही को जिलाध्यक्ष व संतोष गुप्ता को महानगर अध्यक्ष बनाया है। वहीं ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर व भीमताल से गजेंद्र गोनिया को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रुद्रपुर से अंकुश गुम्बर, हल्द्वानी से जरिअब सिद्दकी व देहरादून से राहुल सोनकर को प्रदेश महासचिव बनाया है। इसके साथ ही सचिन चौधरी को हरिद्वार जिलाध्यक्ष, शुभम बिष्ट को पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष, दीप गुनवंत को नैनीताल जिलाध्यक्ष, निशांत साही ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष, संदीप कुमार को चमोली जिलाध्यक्ष, संतोष गुप्ता को रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष, कमल कांत को देहरादून जिलाध्यक्ष, अमन सिंह को देहरादून महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।