जनपद ऊधम सिंह नगर के पुलभट्टा थाना पुलिस ने लाखों की चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहाड़ी जिलों से चरस की खेप लाकर ऊधम सिंह नगर और बरेली में सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया गया।
पुलभट्टा थाना पुलिस ने एक किलो से अधिक चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी चंपावत से कम दाम पर चरस लाकर जनपद में सप्लाई करता था आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया एसपी सिटी मनोज कत्याल ने इस मामले का खुलासा किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कल देर शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया शक होने पर जब युवक की तलाशी ली गई तो आरोपी के पास एक किलो तीन सौ ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार उर्फ गौतम निवासी ग्राम बरी बताया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चरस की खेप चंपावत जनपद के मंगललेख थाना पाटी निवासी राम सिंह से लाकर जनपद के अलावा बरेली में भी सप्लाई करता है पकड़ी गई चरस की खेप की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 लाख रुपए आंकी जा रही है।