Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का हुआ ऐलान! महेंद्र भट्ट बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,मदन कौशिक हटाए गए

News Desk by News Desk
July 30, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, देश, राजनीति
उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का हुआ ऐलान! महेंद्र भट्ट बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,मदन कौशिक हटाए गए
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड बीजेपी के संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदला दिया है अब महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार से बीजेपी के विधायक और इस आदेश के पहले तक प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक की जगह ली है।

आपको बात दे महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भट्ट ने मदन कौशिक का स्थान लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी किया है। पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

जानकारी के अनुसार महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी अरुण सिंह से पत्र की प्रतिलिपि बीजेपी प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड को भेजी गई है महेंद्र भट्ट दो बार के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है। दरअसल उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद से ही उत्तराखंड में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की चर्चाएं काफी तेज थीं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दो दिन पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। वहीं उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार आने और चंपावत उपचुनाव जीतने के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की बात तेजी से चल रही थी। इसी बीच प्रदेश बीजेपी के कुछ नेताओं सहित महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। महेंद्र भट्ट का नाम पहले भी प्रदेश अध्यक्ष की लिस्ट में चलता था और अगले ही दिन महेंद्र भट्ट के नाम पर मुहर लग गई और उसी के साथ इस बार गढ़वाल के ब्राह्मण नेता को प्रदेश अध्यक्ष पद पर विराजमान किया गया है।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर कैसे लड़ेगा डेंगू से जंग? तैयारियां है अधूरी

Next Post

ऊधम सिंह नगर में श्रमिक की मशीन की चपेट में आकर मौत

Next Post

ऊधम सिंह नगर में श्रमिक की मशीन की चपेट में आकर मौत

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In