Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

फरार पूर्व प्रधान पर 25 हजार का इनाम घोषित

tapas vishvas by tapas vishvas
March 15, 2023
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, क्राइम, पुलिस, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
फरार पूर्व प्रधान पर 25 हजार का इनाम घोषित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर गुल्लरगोजी गांव के प्रधान पति नईम अहमद की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने नईम के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। अभी नईम फरार चल रहा है। नईम पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर साल 2014 में प्रधान बनने का आरोप है।

जसपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर साल 2014 में ग्राम प्रधान बने और वर्तमान में प्रधान पति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद फरार हुए निवर्तमान ग्राम प्रधान पर पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की टीम अब प्रधान पति की तलाश में दबिश दे रही है। दरअसल जसपुर के गांव गुल्लरगोजी के पूर्व प्रधान, वर्तमान में प्रधान पति और कांग्रेसी नेता नईम अहमद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ग्राम प्रधान बनने के मामले में दर्ज एक मुकदमे में फरार चल रहे हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने गांव में मुनादी भी कराई थी। जिसके बाद अब ऊधम सिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने आरोपी नईम अहमद पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। काशीपुर सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि शातिर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत साल 2014 में नईम अहमद ग्राम प्रधान थे।

वहीं साल 2018 में गांव के ही एक व्यक्ति ने नईम अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि नईम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ग्राम प्रधान बने हैं। जिसके बाद नईम अहमद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया था। बाद में नईम अहमद ने न्यायालय में मामले की पैरवी की और मामला खारिज करा दिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उधम सिंह नगर जिले के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा कमेटी बैठाई गई। कमेटी की जांच में यह मामला सत्य पाया गया और उनके खिलाफ जसपुर में 420 का मुकदमा दर्ज किया गया। तब से प्रधान पति नईम अहमद फरार हैं जिसके बाद नईम के खिलाफ पुलिस की ओर से 82 के तहत मुनादी की कार्रवाई भी की गई। अब आरोपी नईम अहमद की तलाश में एसओजी के साथ कई टीमें दबिश दे रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान! दीवार पर नजर आएगी कल्चर, एडवेंचर, योग, आध्यात्म, पशु पक्षी और धार्मिक स्थल की सुंदर आकृतियां

Next Post

ऊधमसिंह नगर एसएसपी को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर कटा हंगामा,कप्तान के बचाव में उतरे पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल

Next Post
ऊधमसिंह नगर एसएसपी को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर कटा हंगामा,कप्तान के बचाव में उतरे पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल

ऊधमसिंह नगर एसएसपी को हटाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर कटा हंगामा,कप्तान के बचाव में उतरे पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In