Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

अजय हत्याकाण्ड का खुलासा,जीजा समेत छह गिरफ्तार! प्रेम विवाह में बाधक बनने पर की थी साले की हत्या

admin by admin
August 27, 2022
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, क्राइम, स्वास्थ्य
अजय हत्याकाण्ड का खुलासा,जीजा समेत छह गिरफ्तार! प्रेम विवाह में बाधक बनने पर की थी साले की हत्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता बर्थडे पार्टी में जीजा द्वारा साथियों के साथ मिलकर साले की हत्या के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए जीजा और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने श्मशान के निकट सड़क किनारे झाड़ियों में लकड़ी बांस के डंडे को भी बरामद कर लिया।

बता दें गुरुवार को ग्राम सिनवदिया श्मशान घाट के समीप नगर पंचायत सफाई कर्मचारी सन्नी बाल्मीकि पुत्र पतरस के पुत्र राजवीर के बर्थडे पार्टी की खुशियां मनाई जा रही थी। बर्थडे पार्टी में सब रिश्तेदार भी शामिल हुए। पार्टी के दौरान दामाद प्रदीप पुत्र बनवारी लाल उर्फ मुनीम और उसके साथी संजय पुत्र पप्पू, विशाल पुत्र पप्पू, विकास पुत्र धर्मेंद्र, सूरज पुत्र बाबूराम, आकाश पुत्र राकेश बाल्मिकी बस्ती नानकमत्ता मंडी वार्ड नंबर सात निवासी का अजय कुमार और सन्नी पुत्र पतरस के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दमाद प्रदीप कुमार उसके साथियों ने साले अजय कुमार और सनी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सन्नी के पैरों में डंडा मारकर घायल कर दिया। जब उसका भाई अजय कुमार उसको बचाने का प्रयास करने लगा तो उसके सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया, अजय कुमार लहुलुहान हो गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत के चलते घर में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। पल भर में खुशियां मातम में छा गई। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने घटनास्थल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मां शकुंतला पत्नी पतरस ने पुलिस को तहरीर सौंपकर खुलासे की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी खटीमा बीएस भंडारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस कर्मियों की एक टीम गठित की गई। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए नानकमत्ता बाल्मीकि बस्ती अनाज मंडी निवासी दामाद प्रदीप कुमार पुत्र बनवारी लाल, उसके साथियो संजय पुत्र पप्पू, विशाल पुत्र पप्पू, विकास पुत्र धर्मेंद्र, सूरज पुत्र बाबूराम,आकाश पुत्र राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर श्मशान घाट के निकट सड़क किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त 6 डंडे भी बरामद कर लिये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302/147/ 1/ 48/149/ 323/ 504/मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां आरोपियों को जेल भेज दिया।

जीजा द्वारा बर्थडे पार्टी के दौरान अपने साथियों संग मिलकर साले की हत्या कर दो वर्ष से सीने में दफन भड़ास निकाल ली। मृतक की बहन ने रोते हुये कहा कि उसके पति ने उसी सामने भाई की लाठी डण्डो से पीटकर हत्या की। 25 अगस्त की रात्रि सिद्वा नवदिया में शकुन्तला देवी के घर बच्चें के जन्म दिन की पार्टी चल रही थी। जन्म दिन की पार्टी में अजय व सन्नी ने अपने जीजा प्रदीप कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी मण्डी नानकमत्ता , और अपनी बहन नेहा को दावत के लिए बुलाया था। लेकिन शायद अजय को नही पता था कि बर्थडे पार्टी में आने वाले मेहमान बड़ी साजिश के साथ आ रहें है। प्रदीप के साथ ही उसके रिश्तेदार संजय पुत्र पप्पु,विशाल पुत्र पप्पु, विकास पुत्र धर्मेन्द्र,सूरज पूत्र बाबूराम, आकाश पुत्र राकेश भी गए थे। पता चला है कि अजय की बहन नेहा ने अपने परिजनों की रजामंदी के बिना प्रदीप से प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह के चलते प्रदीप व अजय के परिजनों में काफी समय तक बोल चाल बंद थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों परिवारों में संम्बध सुधरने लगे। प्रदीप की पत्नी नेहा ने बताया कि प्रेम विवाह के कुछ माह बाद उनका एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया था। इसी बजह से दोनों पार्टी में आएं थे। लेकिन उसे नही पता था पति उसके भाई अजय के प्रति बदले की भावना से आया था। पत्नी ने बताया कि पति ने भाई की लाठी डण्डो से पीटकर हत्या कर दी और दुसरे भाई सन्नी को भी घायल कर दिया। बताया जाता है कि आरोपियों ने पूर्व में ही पार्टी के स्थान से कुछ दूरी पर लाठी डण्डें आदि छिपा रखे थे और अजय से बदला लेने की भावना से पहले घर में झगड़ा किया फिर घर से बाहर लाकर अजय व सन्नी पर लाठी डण्डो से हमला कर दिया। जिसमें अजय की मौत हो गई। पार्टी के दौरान अपने साले की हत्या करने वाला जीजा प्रदीप व उसके कई साथी के साथ ही मृतक अजय का भाई सन्नी नगर पंचायत नानकमत्ता में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। इसलिए आरोपी प्रदीप व अन्य में खासा मेल जोल था।

ShareSendTweet
Previous Post

किच्छा दिलेर सिंह हत्याकाण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और बेटे ने ही की थी हत्या

Next Post

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची का दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Next Post
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची का दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची का दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In