जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने देवर के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है। पीड़िता ने एफटीसी अपर सत्र न्यायाधीश को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके दो बच्चे है पति का अक्टूबर 2018 में निधन हो चुका है। जिसके बाद उसका देवर उस पर गलत नजर रखने लगा। आरोप है कि बीती सात जुलाई 2019 की रात को पीड़िता का देवर उसके घर में घुस आया व बच्चों को घर से बाहर भेज कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया व नग्न अवस्था में मोबाइल से उसकी विडियो क्लिीपिंग भी बना ली। आरोपी ने घटना का जिक्र करने पर पीड़िता के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वर्ष 2020 में उसके देवर की शादी हो गयी। जिसके बाद उसने पीड़िता के घर आना बंद कर दिया। बीती तीन जून 2022 रात्रि उसका देवर दोबारा उसके घर में घुस गया। उस समय पीड़िता के बच्चे नानी के घर गये थे। देवर ने इसी का फायदा उठाते हुए पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पीड़िता का देवर उसकी दस वर्ष की बेटी पर भी गलत नजर रखता है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तपस कुमार विश्वास
संपादक