मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला चिकित्सालय खटीमा में भर्ती बिजली गिरने से घायल महिलाओं से मुलाकात कर हालचाल जाना बता दें कि बीते दिन बिजली गिरने से जहां एक महिला की मौत हो गई थी, वहीं तीन अन्य महिलाएं बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गई थी। उप जिला चिकित्सालय खटीमा में भर्ती बिजली गिरने से घायल महिलाओं से मिलने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हॉस्पिटल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने घायल महिलाओं से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही डाक्टरों को घायल महिलाओं के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डाक्टरों को बेहतर उपचार किए जाने हेतु निर्देश दिए साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजली गिरने से महिला के निधन पर शोक जताया एवं अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की।
तपस कुमार विश्वास
संपादक