जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ का आज दिल्ली में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। रूद्रपुर किच्छा समेत कई स्थानों पर बेहड़ के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर, गुरूद्वारों में प्रार्थना की गयी। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने मजारों पर दुआ मांगी। जिला मुख्यालय रूद्रपुर में व्यापारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया। जिसमे भरी संख्या में व्यापारियों व कांग्रेसजनो ने भाग लेकर हवन कुंड में आहुतियां अर्पित की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ का गुरूवार को दिल्ली में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ जो सफल रहा है। उनके छोटे पुत्र सौरभ बेहड़ ने उन्हें किडनी डोनेट की। बता दें तिलकराज बेहड़ विधानसभा चुनाव के बाद से ही किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। गुरूवार को दिल्ली एम्स में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। उनके छोटे पुत्र सौरभ बेहड़ ने उनको किडनी डोनेट की। तराई के कद्दावर नेता तिलकराज बेहड़ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए जगह जगह प्रार्थनाएं की जा रही है। बता दें बेहड़ पांच बार विधायक चुने गये हैं। 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश रहते हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से, 2002 और 2007 में उत्तराखंड के रुद्रपुर- किच्छा विधानसभा क्षेत्र से और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। उत्तराखंड गठन के बाद वर्ष 2000 में वह मंडी परिषद के अध्यक्ष, 2001 में फूड एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर, 2,000 से 2007 तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, 2007 से 2012 तक उपनेता प्रतिपक्ष के साथ 2014 से 2017 तक बीज प्रमाणीकरण के अध्यक्ष रहे। इन विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लोगों की सेवा की है। 2022 में उन्होंने किच्छा से मौजूदा विधायक राजीव शुक्ला को चुनाव हराया लेकिन चुनाव नतीजे आने से पहले ही उनको किडनी की गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया, तबसे वह लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। विपक्षियों ने क्षेत्र से उनकी गैरमौजूदगी को राजनीतिक हथियार के रूप में भी इस्तेमाल किया। यही कारण था कि बेहड़ ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की जानकारी लोगों को दी थी। गौरतलब है कि विधायक बेहड़ का स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब चल रहा है। बावजूद इसके वह क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुनने तथा उनका समाधान करने को भ्रमण कर रहे हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र के विकास कार्यों को भी निरंतर गति दे रहे हैं। बेहड़ का दिल्ली व हरियाणा में उपचार भी चल रहा है। उनके स्वास्थ्य से चिंतित व्यापारियों तथा कांग्रेस ने हवन यज्ञ कराकर उनके स्वास्थ्य लाभ व दीर्घायु की कामना की गई।