Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार के घोषणाओं की खुली पोल! कहीं गन्ना सेंटर तो कहीं एक दो कमरों में संचालित हो रहा है डिग्री कॉलेज,स्थायी भवन का मामला अधर में लटका

News Desk by News Desk
July 2, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, खेल, देश, राजनीति, रुद्रपुर, शिक्षा
उत्तराखंड सरकार के घोषणाओं की खुली पोल! कहीं गन्ना सेंटर तो कहीं एक दो कमरों में संचालित हो रहा है डिग्री कॉलेज,स्थायी भवन का मामला अधर में लटका
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के अधीन जिन दस सरकारी डिग्री कॉलेजों की स्थापना की थी वो एक साल बाद कहीं गन्ना सेंटर तो कहीं एक दो कमरों में संचालित हो रहे हैं। दूसरे सत्र में भी इन डिग्री कॉलेजों के पास न तो शिक्षक पूरे हैं और नहीं पढ़ाई के लिए क्लासरूम।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार शहर के लिए सरकार ने पिछले साल राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला स्वीकृत किया था लेकिन कॉलेज के लिए स्थायी भवन और जगह अब तक नहीं मिल पाई है। ऐसे में फिलहाल श्री मोहनानंद आश्रम भीमगोड़ा के पांच कमरों में कुल 77 छात्रों के साथ कॉलेज चल रहा है। छात्र आश्रम के कमरों में पढ़ने को मजबूर हैं। फिलहाल यहां बीए, बीएससी, बीकॉम की ही कक्षाएं संचालित हो रही है फिर भी शिक्षकों के भी नौ पद खाली चल रहे हैं। वही नानकमत्ता में नानकमत्ता राजकीय डिग्री कॉलेज इस समय प्राथमिक विद्यालय में चलाया जा रहा है। हालांकि पहले ही साल यहां छात्रसंख्या 442 पहुंच गई है बावजूद इसके अब तक स्थायी भवन के लिए जमीन का मामला अधर में लटका हुआ है। इससे छात्र प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने को मजबूर हैं।

हल्द्वानी के गौलापार में स्वीकृत डिग्री कॉलेज एक पुराने स्कूल के भवन में चल रहा रहा है। पहले सत्र में 349 छात्र पंजीकृत हुए। अब तक भूमि चयन फाइनल नहीं हो पाया है। कॉलेज में सभी 7 विषयों के प्राध्यापक तैनात। दन्या डिग्री कॉलेज इंटर कॉलेज के भवन में चल रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश मुख्यालय देहरादून में शहर के लिए स्वीकृत नए डिग्री कॉलेज का संचालन सुद्धोवाला महिला पॉलिटेक्निक संस्थान के चार कमरों में किया जा रहा है। पहले सत्र में यहां 200 छात्रों ने एडमिशन लिया। यहां प्रिंसिपल के अलावा पांच स्थायी शिक्षकों की तैनाती है, पांच शिक्षक अस्थायी हैं, इसके अलावा भी शिक्षकों के दस पद रिक्त चल रहे हैं। कॉलेज के लिए न तो अभी तक जगह फाइनल हो पाई है और नहीं अभी तक सभी विषय के शिक्षकों की तैनाती हो पाई है। प्रिंसिपल डॉ. मुक्ता डंगवाल ने बताया कि कॉलेज के लिए मोहनपुर टी स्टेट या रेशमफार्म प्रेमनगर में जमीन देखी जा रही है। खिर्सू में राजकीय डिग्री कॉलेज खिर्सू वर्तमान में बीआरसी भवन के दो हॉलनुमा कमरों में चल रहा है। स्थायी भवन के लिए इंटर कॉलेज की जमीन हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया जारी है। पहले साल यहां छात्र संख्या महज सात ही पहुंच पाई। शिक्षक भी मात्र छह हैं। तो गदरपुर में स्वीकृत डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज में चल रहा है। पहले साल यहां 52 छात्र पंजीकृत हुए। कॉलेज के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। रामगढ़ डिग्री कॉलेज भी इंटर कॉलेज के कुछ कमरों में चल रहा है। कॉलेज में कुल 40 छात्र पंजीकृत हैं। यहां स्थायी भवन के लिए जमीन नहीं मिल पाई है।

ShareSendTweet
Previous Post

कांग्रेस चलाएगी ‘कांग्रेस भारत जोड़ो’ अभियान! नेता प्रतिपक्ष ने किया धामी सरकार के 100 दिन पर हमला

Next Post

ऊधमसिंहनगर: जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने उकरौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

Next Post
ऊधमसिंहनगर: जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने उकरौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

ऊधमसिंहनगर: जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने उकरौली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In