Monday, December 4, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

स्वच्छता अभियान को लेकर आम और खास सभी ने दिखाया उत्साह

News Desk by News Desk
October 1, 2023
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, प्रशासन, राजनीति, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
स्वच्छता अभियान को लेकर आम और खास सभी ने दिखाया उत्साह
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को गांधी पार्क में वृहद स्वच्छता/श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी उदयराज सिंह, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह ने स्वच्छता अभियान में हस्ताक्षर कर एवं गांधी पार्क में स्थापित महापुरूषों की मूर्ति पर श्रद्धां सुमन अर्पित कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर/शहर के साथ- साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आज सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये स्वच्छ भारत अभियान के सार्थक परिणाम सामने आये हैं लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी व्यक्ति विशेष का काम नहीं है, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी भी होनी चाहिये। उन्होने कहा कि हम सब के स्वस्थ्य जीवन के लिए स्वच्छता अभियान में सहभागी बनना चाहिए। उन्होने कहा कि हमें खुद को अपने घर के आस-पास, सार्वजनिक स्थलो, कार्यालयों, गली, मोहल्लों और शहर को रोज स्वच्छ रखने की जरूरत है, जिससे अनेकों प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि स्वच्छता हम सभी के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नगर निगम की जिम्मेवारी नहीं बल्कि सभी का फर्ज है कि अपने शहर को साफ सुथरा रखें। उन्होंने कहा कि लोग जिस तरह अपने घर और कार्यालय को साफ सुथरा रखते हैं उसकी तरह पूरे शहर को साफ रखने की सोच सभी के मन में होगी तो पूरा शहर चमकता हुआ नजर आयेगा। मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम अपने स्तर से शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है लेकिन जब हर व्यक्ति स्वच्छता को लेकर जागरूक होगा तभी शहर स्वच्छ और सुंदर हो पायेगा। मेयर ने कहा कि घर घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था के बाजजूद लोग सार्वजनिक स्थलों और नाले नालियों में कूड़ा डाल रहे हैं यह दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। लोगों की यही मानसिकता रही तो स्वच्छ भारत मिशन कभी साकार नहीं हो पायेगा। नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का मुख्य मकसद लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होने बताया कि विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के तहत सभी वार्डों में एक घंटे का स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इससे लोगों में जागरूकता आयेगी। अभियान में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्व सैनिक संगठनों, एनसीसी कैडेटस, एनडीआरएफ, विभिन्न स्वंय सेवी संगठन, विभिन्न विद्यालय/कॉलेजो के छात्र/छात्राओं एवं अन्य नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, दीपक गोस्वामी, कुलदीप कुमार,राम प्रकाश गुप्ता, संजय ठुकराल, धीरेंद्र मिश्रा, मोहन तिवारी, उपेंद्र चौधरी, गजेंद्र प्रजापति, सोनू अनेजा, धर्म सिंह कोली, धीरेश गुप्ता, राजेश शर्मा, राजेश जग्गा, प्रमोद शर्मा, भवन गुप्ता, विनय विश्वास, निमित्त शर्मा, विधान राय, अनीता बरेठा, मोहन खेड़ा, रमेश कालरा,राजेश कुमार,मोहम्मद अशफाक, प्रीति साना, पिंटू पाल,सुनील ठुकराल मिक्की, डीके गंगवार, मुकेश पाल, कृष्ण पाल गंगवार, अमित कपूर आदि मौजूद थे।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधमसिंहनगर: एनआइए ने गन हाउस में मारा छापा! खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई की मिली थी सूचना

Next Post

ऊधमसिंहनगर: ससुर ने पुत्रवधू का कान काटा

Next Post
ऊधमसिंहनगर: ससुर ने पुत्रवधू का कान काटा

ऊधमसिंहनगर: ससुर ने पुत्रवधू का कान काटा

Recent Posts

  • आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
  • गाड़ी की किस्त नहीं दी गई तो महिला ने घर में ही शुरू करवा दिया देह व्यापार का धंधा! दो दलाल के साथ गिरफ़्तार
  • ऊधम सिंह नगर जिले में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • मेडिकल स्टोर और इलेक्ट्रिकल शॉप में आग लगी! लाखों की क्षति
  • मेले से देर रात लौट रहे जीजा साले की नाले में बाइक गिरने से मौत

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • केंद्र सरकार
  • क्राइम
  • खेल
  • चंपावत
  • जसपुर
  • दिनेशपुर
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • सितारगंज
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In