Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

जोशीमठ प्रभावितों के लिए राहत कोष में दिये पांच लाख

News Desk by News Desk
January 20, 2023
in उत्तराखण्ड, पर्यटन, राजनीति, संस्कृति, स्वास्थ्य
जोशीमठ प्रभावितों के लिए राहत कोष में दिये पांच लाख
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भेंट करते हुए जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। 

उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव का सिलसिला लगातार जारी है। वर्तमान स्थिति यह है कि जोशीमठ शहर के अभी तक 863 घरों में दरारें पड़ चुकी हैं वहीं 181 घरों को असुरक्षित घोषित कर दिया गया है. शासन प्रशासन की ओर से जोशीमठ में लगातार राहत और पुनर्वास के कार्य (किए जा रहे हैं. इसी क्रम में जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के दृष्टिगत वहां पर चलाए जा रहे राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है.बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय को मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नामित किए जाने को लेकर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार अजेंद्र अजय को उनका विशेष प्रतिनिधि नामित किया गया है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय इन दिनों जोशीमठ में ही मौजूद हैं, लिहाजा बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जोशीमठ शहर में किए जा रहे राहत और पुनर्वास के कार्यों का सीधे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपडेट करेंगे। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी के अध्यक्ष से यह भी अपेक्षा की है कि वे समय-समय पर जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर शासन एवं प्रशासन से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए जोशीमठ में चल रहे विभिन्न राहत कार्यों के सम्बन्ध में रोजाना मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय को पूरी जानकारियों से अवगत करायेंगे. जारी आदेश के अनुसार बीकेटीसी के अध्यक्ष को मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के रूप में किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ता नहीं दिया जाएगा।

ShareSendTweet
Previous Post

पुलिस ने किया बाइक चोरी का खुलासा!चार बाइकों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Next Post

तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े शोरूम से लूटा आईफोन, दुकानदारों ने तमंचे सहित दबोचा

Next Post
तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े शोरूम से लूटा आईफोन, दुकानदारों ने तमंचे सहित दबोचा

तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े शोरूम से लूटा आईफोन, दुकानदारों ने तमंचे सहित दबोचा

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In