जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता थाना पुलिस ने गैंगस्टर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाश कई मुकदमे चल रहे हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि। जी- 20 समिट के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट है। जिसके चलते संदिग्धों की धरपकड़ को अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नानकमत्ता थाना पुलिस की टीम ने कक्का सिंह उर्फ कक्की पुत्र बग्गा सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता एक तमंचा और एक कारतूस के साथ मच्छीझाला नानकमत्ता से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आर्म्स एक्ट और गैगस्टर एक्ट के मामले में 5 माह से फरार था। आरोपी को आवश्यक कार्यवाही के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गयी। एसपी सिटी के मुताबिक पकड़े गये बदमाश पर आधा दर्जन मुकदमे चल रहे हैं। जिसके चलते उस पर गैंगस्टर लगायी गयी थी। पकड़ने वाली टीम में नानकमत्ता थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव, उपनिरीक्षक लक्ष्मण जोशी, एसआई नवनीत कुमार, कांस्टेबल प्रवीण गोस्वामी,नवीन जोशी, अमित देवरानी आदि शामिल थे।
तपस कुमार विश्वास
संपादक