राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र यादव के निवास व और फैक्ट्री पर इनकमटैक्स विभाग के अधिकारियों ने छापा मार दिया। छापेमारी की सूचना मिलते नगर व्यापार मंडल व अन्य राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग उनके आवास के बाहर जमा हो गए। उन्होंने राजेन्द्र यादव के निवास में अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों ने मना कर दिया। खबर लिखे जाने तक रेड जारी थी। राजेन्द्र यादव मूल रूप से किच्छा के रहने वाले है। यादव का आवास विकास में निवास स्थान है। इनकी यहाँ यादव फ़ूड इंड्रस्टी व अन्य प्रॉपर्टी है। राजेन्द्र यादव राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री है। किच्छा में इनके भाई विजयपाल यादव पूरा कारोबार देखते है। बुधवार सुबह आठ बजे इनकमटैक्स की टीमो ने उनके आवास और फैक्ट्री में छापा मार दिया। छापे के समय घर मे विजयपाल यादव उनके दो पुत्र व बहुएं मौजूद थी। इनकमटैक्स की छापेमारी की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल और नगर के प्रभावशाली लोग उनके निवास के बाहर जमा हो गए। उन्होंने घर के अंदर जाने का प्रयास किया। लेकिन अधिकारियों ने रोक दिया।बताया जा रहा है कि राजेन्द्र यादव के राजस्थान के जयपुर और कोटपूतली के ठिकानों पर भी इनकमटैक्स की छापेमारी चल रही है।
तपस कुमार विश्वास
संपादक